एक्सप्लोरर

'परिवार को खाना खिला पाना हो गया था मुश्किल...', जब टीवी के इस फेमस एक्टर के पास नहीं था कोई काम, घर चलाने तक के नहीं थे पैसे!

Varun Badola: टीवी एक्टर वरुण बडोला ने बताया कि, 'कैसे उनके पास हर समय कोई काम नहीं होता था.' साथ ही एक्टर ने वाइफ और बच्चे के साथ रहते हुए अपनी लाइफ में आई कंगाली के बारे में खुलासा किया.

TV Actor Varun Badola: अपने फेवरेट स्टार या टीवी पर आ रहे सितारों के बारे में अक्सर फैंस मानते हैं कि उनके सेलिब्रिटी की लाइफ बेहद शानदार होती हैं. जिस तरह वह स्क्रीन पर लैविश लाइफ जीते हुए दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में भी वह हमेशा से ऐसे ही होंगे. लेकिन फैंस ये नहीं जानते कि सेलेब्स की जिंदगी हमेशा खुशहाल नहीं होती.

जब टीवी के इस एक्टर के पास नहीं था कोई काम

सेलेब्स को भी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ता है और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में वे शायद ही कभी बात करते हैं. हाल ही में टीवी एक्टर वरुण बडोला ने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की. एक इंटरव्यू में, 'मेरे डैड की दुल्हन' स्टार ने खुलासा किया कि उन्हें अपने करियर में कई बार दिवालियापन का सामना करना पड़ा. एक्टर ने इस दौरान अपनी लाइफ में कंगाली का सामना करने के बारे में भी खुलकर बात की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Badola (@badolavarun)

बातचीत में वरुण बडोला ने कहा कि, 'वह चौबीसों घंटे काम नहीं करते थे और अक्सर दिवालियापन का सामना करते थे. बहुत लोग मुझसे पूछते थे कि आप काम नहीं करते हो बहुत ज्यादा. सच कहूं तो दुनिया में देख लो बहुत ज्यादा एक्टर बहुत काम करते ही नहीं हैं.' 

'इंडस्ट्री में 30 साल तक टिके रहना...'

उन्होंने आगे बताया कि कैसे वह 'कोशिश - एक आशा' करने के 19 साल बाद 2019 की 'मेरे डैड की दुल्हन' में अहम भूमिका हासिल करने में कामयाब रहे. एक्टर ने कहा कि, 'उन्हें कभी-कभी लगता है कि उनके पास फिलहाल में जो है उससे बड़ी कार और अब उनके पास एक बड़ा घर हो सकता था. इस बीच उन्होंने इस बात को बताया कि इंडस्ट्री में 30 साल तक टिके रहना बड़ा घर और कार चाहने से ज्यादा जरूरी है.'

बैंक खाते में रह गए थे सिर्फ इतने रुपये

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, उन्होंने हर दो साल में छह महीने काम किया और फिर अगले दो साल तक उनके पास कोई काम नहीं था. इसलिए, उन्हें अक्सर दिवालियापन का सामना करना पड़ा. एक्टर के मुताबिक, एक समय में हालात उनके लिए इतने बुरे हो गए कि उनके बैंक खाते में 2 लाख रुपये से भी कम रह गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Badola (@badolavarun)

एक्टर ने स्ट्रगल पर बात करते हुए कहा कि, 'उन्होंने एक बार सोचा था कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिलेगा. आपको समझ में आता है, आस पास बहुत कुछ बदल रहा है और वो इतनी तेजी से बदल रहा है और मैं सही बताऊं, आसान नहीं होता है कि नहीं मिलता है तो देखा जाएगा क्योंकि काम तो तुम केवल एक ही करना जानते हैं.'

 

यह भी पढ़ें:  Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो से मुनव्वर फारुकी ने क्यों कर लिया किनारा? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget