एक्सप्लोरर

#MeToo: टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने कहा- डायरेक्टर बोला कपड़े उतारो, तुम्हें बिकिनी में देखना है

जैस्मिन ने बताया कि मैं जब उनसे मिलने गई तो उन्होंने मुझ से अजीब तरह से बात की. उन्होंने मुझे बिकनी पहनने के लिए कहा क्योंकि वो देखना चाहते थे की मैं बिना कपड़ों के कैसी दिखती हूं."

भारत में इन दिनों जिस तरह से #MeToo के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, उससे बॉलीवुड की मायानगरी के कई नामी चेहरे दागदार हुए हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति, पत्रकारिता और छोटे पर्दे की भी कई महिलाओं ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताया है. छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने भी अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है. जैस्मिन भसीन धारावाहिक 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं.

जैस्मिन ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए बताया कि उनके साथ यह घटना पांच साल पहले हुई थी, तब जैस्मिन एक मॉडल थीं. जैस्मिन ने कहा "मुझे एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना था. मुझे अपनी एजेंसी ने बताया था कि यह डायरेक्टर गुजराती और हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता था, अपनी अगली फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहा है. मैं जब उनसे मिलने गई तो उसने मुझ से अजीब तरह से बात की. उसने मुझे बिकिनी पहनने के लिए कहा क्योंकि वो देखना चाहते थे की मैं बिना कपड़ों के कैसी दिखती हूं."

View this post on Instagram
 

Splashtastic!

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806) on

जैस्मिन ने बताया कि उस डायरेक्टर ने मुझ से पूछा, तुम अभिनेत्री बनने के लिए क्या कर सकती और किस हद तक जा सकती हो? उस समय मैं इतनी समझदार नहीं थी, मैंने जवाब दिया कि मैं और क्या कर सकती हूं, मैंने अपना शहर और घर छोड़ दिया और मैं यहां रह रही हूं और स्ट्रगल कर रही हूं. मुझे अहसास हुआ कि मैं समझी ही नहीं थी कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहा था. आगे जैस्मिन ने कहा, ''उस डायरेक्टर ने कहा वो देखना चाहता है कि मैं बिकिनी में कैसे देखती हूं, इस तरह के मामलों में, आप लड़ाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए मैंने उससे कहा कि मुझे जिस रोल के बारे में बताया गया था उसमें बिकिनी पहनने की जरूरत नहीं है. मैं तुरंत यह कहकर वहां से आ गई कि मेरी एजेंसी आपसे बात करेगी.''

जैस्मिन कहती हैं इन परिस्थितियों में आपका साहस ही आपकी मदद करता है. जैस्मिन ने कहा, "इस बात को अस्वीकार नहीं किया जा सकता है कि यौन उत्पीड़न नहीं होता है. लेकिन इसे रोकने के लिए मजबूत होने की जरूरत है. लड़कियों को पता होना चाहिए कि उन्हें कैसी परिस्थितियों में काम करना है और किसी अनजान पर भरोसा नहीं करना चाहिए. साहसी होना सबसे महत्वपूर्ण है. इस तरह की घटनाओं के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए यह सही समय है और मुझे खुशी है कि यह हो रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्टैंड नहीं लेने पर स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं'
'बिग बॉस 20': 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं है...' सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, देखें प्रोमो
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget