एक्सप्लोरर

खत्म हुआ स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-9', अर्जेंटीना में हुई थी शूटिंग

अर्जेंटीना में चल रहे स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 9 की शूटिंग अब खत्म हो गई है. शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट्स इन शो की आखिरी शूटिंग की तस्वीरों को शेयर किया है. शो की शूटिंग खत्म होने के बात शो का हिस्सा रहीं शमिता शेट्टी ने होस्ट रोहित शेट्टी को धन्यवाद कह उनकी तारीफ भी की है. उन्होंने लिखा, "आखिरकार शूटिंग पूरी हुई. क्या यात्रा रही, ऐसा नहीं लगता कि मैं आपके निरंतर प्रोत्साहन, अनुभव और सलाह के बिना इनमें से किसी भी स्टंट को पूरा नहीं कर सकती. रोहित शेट्टी को धन्यवाद. आप वास्तव में इस शो की बहुमूल्य संपत्ति हैं." शमिता के साथ शो में भारती सिंह, आदित्य नारायण, एली गोनी और अविका गौर जैसे प्रतियोगी शमिल हैं. इसकी शूटिंग अर्जेटीना में हुई. आपको बता दें कि इन नामों के अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स भी स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए भाग लेने अर्जेंटीना पहुंचे थे. नीचे हम आपको उनकी एक लिस्ट बताने जा रहे हैं. जैस्मिन भसीन सीरियल “दिल से दिल तक” में 'टेनी' का किरदार निभा चुकी जैस्मिन भसीन जो इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहीं हैं, इस शो में उन्होंने पूरी तरह से डर का सामना किया. भारती सिंह और हर्ष लिंभाचिया ये कपल आखिरी बार 'नच बलिए' सीज़न 8 के मंच पर एक साथ थिरकते हुए देखा गया था और अब ये दोनों ही खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 में हिस्सा लिया है. विकास गुप्ता बिग बॉस 10 के मास्टर माइंड मानें जाने वाले विकास गुप्ता यहां खतरों के खिलाड़ी के खिताब के लिए बाकी कंटेस्टेंट से भिड़ते नज़र आए. ज़ैन इमाम सीरियल 'नामकरण' में अपने दिलकश लुक और बेहतरीन किरदार से लड़कियों का दिल जीतने वाले ज़ैन भी इस शो का हिस्सा बने. ये पहली बार था कि ज़ैन किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बने. श्रीसंत पूर्व क्रिकेटर पहले ही शो 'झलक दिखला जा' में अपने बेहतरीन डांस से हम सबको झूमने पर मजबूर कर चुके हैं और अब खतरों के खिलाड़ी में अपने स्टंट दिखाते भी दिखाई दिए. पुनीत पाठक चर्चित कोरियोग्राफर और फिल्म एबीसीडी मे नज़र आ चुके पुनीत भी इस शो का हिस्सा बने. उनके फिटनेस के स्तर को देखते हुए हम ये कह सकते हैं कि वे इस खिताब के लिए एक दमदार कंटेस्टेंट साबित होंगे. इस शो में उनका क्या हुआ यह शो जब टेलीकास्ट होगा तो पता चलेगा. शमिता शेट्टी पहले ही 'बिग बॉस 3' और 'झलक दिखला जा' जैसे रिएलिटी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं शमिता इस शो के साथ अब अपनी दूसरी पारी के साथ नज़र आईं. रिद्धीमा पंडित सोनी टीवी के शो 'द ड्रामा कंपनी' में नज़र आने के बाद, ये अभिनेत्री रिएलिटी शो में नज़र आईं. इस बार भी रोहित शेट्टी ही 'खतरों के खिलाड़ी 9' को होस्ट करते नज़र आए. इसके साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट को 9 जूलाई को अर्जेनटीना ले जाने की भी खबर थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget