एक्सप्लोरर

KBC 14: मजदूर ने 12 लाख के सवाल पर छोड़ा गेम, हरमीत कौर 3 लाख पर हारीं गेम, क्या आपको पता है इन सवालों के जवाब?

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसे सवाल किए गए, जिसके चलते एक कंटेस्टेंट के हाथ से प्राइज मनी चली गई और दूसरे ने गेम छोड़ दिया. जानें क्या थे सवाल.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के मंच पर आने के लिए देश भर की आम जनता तरसती है. सालों मेहनत करने के बाद लोग कड़ी मेहनत करके केबीसी के मंच पर आते हैं और अपने ज्ञान के दम पर लखपति या करोड़पति बनने का सपना पूरा करते हैं. केबीसी 14 को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते हैं. बिग बी ही कंटेस्टेंट्स से सवाल करते हैं. उनके सवाल कई बार इतने कठिन होते हैं कि, कंटेस्टेंट गेम छोड़ने को मजबूर हो जाता है.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के हालिया एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला. पहले हरमीत कपूर ने हॉटसीट पर जगह बनाई और फिर मोहसिन खान हॉटसीट पर बैठे. हरमीत कौर का केबीसी के मंच पर लखपति बनने का सपना टूट गया. उनके हाथ 10 हजार रुपये की प्राइज मनी लगी.

3 लाख के सवाल पर दिया गलत जवाब

1 लाख 60 हजार रुपये जीतने पर बिग बी ने कंटेस्टेंट से 3 लाख 20 हजार रुपये के लिए सवाल किया. सवाल था- भारतीय क्रांति की जननी के रूप में भी जानी जाने वाली, इनमें से किसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के पहले संस्करणों में से एक को फहराया था?

ऑप्शन दिए गए थे, A- एनी बेसेंट, B- सरोजिनी नायडू, C- मैडम कामा, D- विजया लक्ष्मी पंडित. इसका सही जवाब है- मैडम कामा.

इस सवाल का जवाब देने के लिए हरमीत ने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और ऑप्शन डी को लॉक किया. हालांकि, उनका ये जवाब गलत था. हरमीत गेम से बाहर हो गईं और 10 हजार रुपये के साथ अपने घर गईं.

12 लाख पर मोहसिन ने छोड़ा गेम

मजदूर मोहसिन खान दूसरे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट बने. बिग बी ने उनसे 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल किया था- इनमें से किस राज्य की सीमाओं के भीतर अभी तक कोई राष्ट्रीय उद्यान नहीं है?

ऑप्शन दिए गए थे, A- गोवा, B- केरल, C- बिहार, D- पंजाब. इसका सही जवाब है- पंजाब.

मोहसिन खान के पास भी एक लाइफलाइन होती है. वीडियो ए फ्रेंड लाइफलाइन के जरिए उन्होंने अपने एक फ्रेंड से इसका जवाब जानने की कोशिश की, लेकिन उनका फ्रेंड उनकी मदद नहीं कर पाता. मोहसिन ने गेम को आगे बढ़ाने की बजाय क्विट करना बेहतर समझा. वह 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गए.

यह भी पढ़ें- MTV Splitsvilla 14: ‘मन किया उल्टे हाथ से थप्पड़ मारूं’, फीमेल कंटेस्टेंट संग ‘मिस्टर इंडिया’ ने की बद्तमीजी ! लोगों ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget