वायरल हो रही है कपिल शर्मा की ये तस्वीर,पहचान पाना हुआ मुश्किल
एक वक्त कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों मीडिया की नजरों से गायब हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कपिल शर्मा की ये तस्वीर इंडिया की नहीं है.

नई दिल्ली: एक वक्त कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों मीडिया की नजरों से गायब हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कपिल शर्मा की ये तस्वीर इंडिया की नहीं है. बल्कि ये तस्वीर एम्सटरडैम के एक मॉल की है. हालांकि इस तस्वीर को लेकर कोई पुख्ता जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन तस्वीर में कपिल के लुक को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये तस्वीर काफी हद तक कपिल शर्मा से मिलती है.
सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में कपिल शर्मा काफी हेल्दी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि डिप्रेशन से गुजर रहे कपिल की हालत अब पहले से बेहतर है.
ये भी पढ़ें: ZINGAAT SONG लॉन्च के दौरान कुछ यूं बिंदास होकर नाचीं जाह्नवी, देखें VIDEO
कुछ समय पहले कपिल शर्मा इंडिया लौटे थे और इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान कपिल शर्मा जिस अवतार में नजर आ रहे थे . लेटेस्ट सामने आईं तस्वीरें उनसे काफी मेल खा रही हैं. जब पिछली बार कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था तो ये खबरें सामने आईं थी कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं. हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
ये भी पढ़ें: ‘धड़क’ के डायलॉग पर मुंबई पुलिस ने बनाया अनोखा Meme, जाह्नवी-ईशान का भी मिला साथ
























