एक्सप्लोरर

TV Actress: टीवी इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में धमाल मचाने को हैं तैयार, छोटे पर्दे को कहा अलविदा

Kanishka Soni: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया है और हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं.

Kanishka Soni: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) अब अपने करियर को अगले स्तर पर ले जाना चाहती हैं और इसीलिए उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बनाने का फैसला किया है. जी हां! ‘दीया और बाती हम’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ और ‘देवी’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं कनिष्का सोनी ने छोटे पर्दे को गुडबाय करने का फैसला कर लिया है. यही नहीं, एक्ट्रेस को टीवी से ब्रेक लेने में कोई अफसोस नहीं है. करियर के पीक पर आकर उन्होंने आखिर ये फैसला क्यों लिया है? इस पर एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कनिष्का सोनी ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री

कनिष्का सोनी ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में टीवी इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह बताई है. उन्होंने कहा, “हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुझे टीवी में अपने सफल अभिनय करियर को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है. मैं यूएई में होली के बड़े कार्यक्रम करने के लिए रोमांचित हूं और न्यूयॉर्क आने से पहले मैं न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में पढ़ने का सपना देखती थी, क्योंकि बॉलीवुड के अधिकांश अभिनेताओं के बच्चे यहां आते हैं. मुझे ऐसा लग रहा है कि, मैं सातवें आसमान पर हूं, क्योंकि मैं उनके साथ इस रैंक में शामिल हुई हूं.”

हॉलीवुड पर बोलीं कनिष्का सोनी

कनिष्का हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ा चुकी हैं. उन्होंने कहा, “टीवी में काम करने का अनुभव होने के बाद हॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने में समय लगेगा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आधे रास्ते तक पहुंच गई हूं और कनाडा में एक लोकप्रिय निर्देशक द्वारा निर्देशित एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बन चुकी हूं, और इस प्रोजेक्ट में काम करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

कनिष्का सोनी न केवल टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, बल्कि वह एक सिंगर भी हैं. उन्होंने कई मशहूर सिंगर्स के साथ गाना गाया है, जिनमें दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) और सिंगर हार्डी संधू जैसे सितारे शामिल हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं यहां लोकप्रिय गायकों के साथ पोस्टर और टिकट में अपनी तस्वीरें देखकर खुश हूं.”

यह भी पढ़ें

Koffee With Karan 7: इस वजह से रणबीर कपूर ने ठुकराया कॉफी विद करण में आने का ऑफर, रखी थी ये बड़ी शर्त

Ek Villian Returns: 'एक विलेन रिटर्न्स ' में Arjun Kapoor का दिखेगा अलग अंदाज, एक्टर बोले- 'फैंस को दिखेगी मेरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget