एक्सप्लोरर

Koffee With Karan 7: इस वजह से रणबीर कपूर ने ठुकराया कॉफी विद करण में आने का ऑफर, रखी थी ये बड़ी शर्त

Koffee With Karan 7: हाल ही में, करण जौहर ने खुलासा किया है कि, आखिर रणबीर कपूर ने क्यों 'कॉफी विद करण 7' में आने से इनकार कर दिया था.

Koffee With Karan 7: फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) हमेशा से लोगों का पसंदीदा शो रहा है. फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के इस शो में न केवल मस्ती होती है, बल्कि विवादों का बाज़ार भी गर्म रहता है. इसकी वजह से कई सितारे इस शो में आने से कतराते हैं और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण सीज़न 7’ (Koffee With Karan Season 7) में आने से इनकार कर दिया है.

रणबीर कपूर ने कॉफी विद करण 7 में आने से किया इनकार

जी हां! रिश्ते में करण जौहर के मुंह बोले दामाद यानी रणबीर कपूर ने शो में आने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वह विवादों में नहीं फंसना चाहते थे. इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है. NDTV संग बातचीत में करण जौहर ने बताया है कि, कॉफी विद करण में आने के लिए कई लोगों ने मना कर दिया, जिनमें से एक रणबीर भी हैं.

रणबीर कपूर ने क्यों ठुकराया कॉफी विद करण 7 का ऑफर?

करण ने ये भी बताया कि, रणबीर कपूर को डर है कि कहीं वो कुछ कह कर फंस ना जाएं. करण जौहर ने कहा, “रणबीर ने मुझसे कहा ‘मैं नहीं आ रहा हूं’. वह मेरे करीबी दोस्त हैं. उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर मैं कुछ कहता हूं, तो कुछ गड़बड़ हो जाएगा, इसलिए मैं नहीं आ रहा हूं.’”

करण जौहर के सामने रणबीर कपूर ने रखी ये शर्त

करण जौहर ने ये भी बताया कि, शो में आने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए रणबीर ने मजाक में उनके सामने एक शर्त रखी थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए थे. करण ने कहा, “उन्होंने मुझे चिढ़ाते हुए कहा ‘आप मुझे उतना भुगतान (फीस) दो, जितना आपको शो में मिल रहा है, फिर मैं आऊंगा.’ मैंने कहा ‘मैं आपको क्यों भुगतान करूं? मैं आपको भुगतान नहीं कर रहा हूं.’ मैं उनके शो में ना आने के फैसले का सम्मान करता हूं. सिर्फ इसलिए कि, वह मेरे दोस्त हैं, उन्हें शो में नहीं आना चाहिए. जो कोई भी आना चाहता है, उन्हें ही आना चाहिए.”

कॉफी विद करण 7 आज से होगा शुरू

करण जौहर का शो 7 जुलाई 2022 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शुरू हो रहा है. उनके पहले गेस्ट के रूप में करण जौहर की मुंह बोली बेटी व एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आएंगे. वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो, वह जल्द ही 'शमशेरा' (Shamshera) और 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें

Shah Rukh Khan की ये लेटेस्ट तस्वीरे देख उनकी स्माइल पर फिदा हुईं ऋचा चड्ढा, किया ये कमेंट

Kailash Kher Birthday: संगीत के लिए 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, सुसाइड की कोशिश की लेकिन फिर बने टॉप सिंगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget