एक्सप्लोरर

Films Releasing This Week: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश! 'धड़क 2', 'किंगडम' समेत 8 फिल्में हो रहीं थिएटर में रिलीज

Films Releasing This Week In Theatre: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच महामुकाबला होने वाला है. अगस्त के पहले ही हफ्ते थिएटर्स में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

अगस्त का पहला हफ्ता मूवी लवर्स के लिए शानदार होने वाला है. अगस्त की पहली ही तारीख को सिनेमाघरों में एक साथ 8 नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन दर्शकों के लिए कई ऑप्शन मौजूद होंगे. रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी से लेकर हॉरर और एनिमेटेड फिल्में तक इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं.

धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये 2018 की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है जो 1 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी धड़क 2 को तमिल फिल्म 'परियेरुम पेरुमल' का रीमेक बताया जा रहा है.

सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की 2012 की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल 13 साल बाद लौट रहा है. 'सन ऑफ सरदार 2' भी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, संजय मिश्रा से लेकर रोशनी वालिया तक नजर आएंगी.

अजेय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' भी 1 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को रविंद्र गौतम ने डायरेक्ट किया है जिसमें अनंत जोशी लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा परेश रावल और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी फिल्म का हिस्सा हैं.

किंगडम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में भी इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं. इनमें एक नाम विजय देवरकोंडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंगडम' का भी है. ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे गौतम टिन्नानूरी ने डायरेक्ट किया है. 'किंगडम' तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

ब्लैकमेल
'ब्लैकमेल' एक तमिल थ्रिलर फिल्म है जिसमें जी.वी. प्रकाश कुमार लीड रोल अदा करते दिखाई देंगे. ये पिल्म भी 1 अगस्त को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में तेजू अश्विनी और रमेश तिलक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

कलामकावल
मलयालम क्राइम ड्रामा फिल्म 'कलामकावल' 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ रही है. ममूटी स्टारर इस फिल्म में विनायकन, गिबिन गोपीनाथ, गायत्री अरुण और राजिशा विजयन भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे.

द बैड गाइज 2
2022 की एनिमेटेड फिल्म 'द बैड गाइज' का सीक्वल लौट रहा है. पियरे पेरिफेल और जेपी सैंस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द बैड गाइज 2' भी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

होली घोस्ट
हॉलीवुड सुपरननैचुरल हॉरर फिल्म 'होली घोस्ट' भी इसी हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है. जेन ओसबोर्न स्टारर ये फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget