एक्सप्लोरर

क्या इशारों-इशारों में सुष्मिता की भाभी ने राजीव सेन को मारा ताना? VIDEO में कह गईं ये बातें

Charu Asopa-Rajeev Sen Divorce: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पत्नी चारू असोपा के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते नजर आए थे.

Charu Asopa Reel Video On Instagram: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. हाल में चारू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ससुराल वालों पर तंज करती नजर आ रही हैं. अपनी शादी-शुदा जिंदगी में आई हलचलों के बीच चारू इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर करती रहती हैं. 

चारू ने शेयर किया वीडियो 
चारू असोपा (Charu Asopa) टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रही हैं. फिलहाल चारू लंबे समय से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ चारू के तलाक की खबरें खूब वायरल हुई थीं. अब चारू ने एक रील वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक ओल्ड क्लासिक गाने पर लिप सिंक कर रही हैं. चारू के एक्सप्रेशन कमाल के हैं. हालांकि, कॉमेंट सेक्शन में फैंस का कहना है कि, वीडियो के जरिए चारू कहीं न कहीं पति राजीव सेन को ताना मार रही हैं. 

ब्लू शिमर टॉप में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस 
वीडियो में चारू बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने शिमर ब्लू कलर का टॉप पहना है, कर्ली हेयर स्टाइल में पोनी टेल बनाई है. एक्ट्रेस कहती दिख रही हैं, 'तुमने फेंका जाल, उल्टी पड़ गई चाल अब मिस्टर जंजाल रस्ता नापिये...' चारू के लिप सिंक वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि, चारू का ये डायलॉग राजीव सेन के लिए है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

ज्यादा दिन नहीं चला राजीव और चारू का पैचअप
बता दें कि, मेरे अंगना में सीरियल से फेमस हुईं एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) लंबे वक्त से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रही हैं. राजीव और चारू ने कुछ वक्त पहले भी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था. लेकिन फिर सितंबर महीने में कपल ने पैचअप कर लिया था. हालांकि, ये पैचअप भी ज्यदा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए. अब चारू राजीव सेन से अलग मुंबई के एक फ्लैट में रह रही हैं. 

पति से अलग होने के बाद से चारू यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. वह अपने फैंस के लिए रूटीन व्लॉग बनाती हैं. कपल ने साल 2019 में शादी की थी. कपल की एक बेटी जियाना के पेरेंट्स हैं. 

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant की बढ़ी मुसीबतें, इस केस में मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget