एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: टूटने की कगार पर पहुंची अंकिता लोखंडे- विक्की जैन की शादी? इन 6 कारणों से बिग बॉस के घर में बिगड़ा रिश्ता

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादीशुदा जिंदगी खबरों में बनी है. दोनों हर छोटी-छोटी बात पर बहुत झगड़ा कर रहे हैं. अंकिता और विक्की के रिश्ते में अनबन देखने को मिल रही है.

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने जब एंट्री ली थी तो वो बहुत प्यार में डूबे हुए कपल की तरह थे. अंकिता और विक्की की लवी-डबी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं. उन्होंने ग्रैंड मैरिज की थी और इस शादी पर पैसा भी बहुत खर्च किया था. लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद से अब चीजें काफी बदल गई हैं.

अंकिता और विक्की बात-बात पर झगड़ रहे हैं. उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंचता नजर आ रह है. अंकिता और विक्की की मां ने भी उन्हें काफी समझाया, लेकिन दोनों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल नहीं रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता और विक्की को सिर्फ झगड़ते हुए देखा गया. आइए उन कारणों पर नजर डालते हैं कि जिसकी वजह से अंकिता और विक्की में इतनी लड़ाई देखने को मिल रही है.

अंकिता लोखंडे से ज्यादा घरवालों के साथ रहते हैं विक्की जैन

अंकिता जब से घर में आई हैं उनकी ये सबसे पहली शिकायत थी कि विक्की उन्हें समय नहीं देते हैं. उनकी तारीफ नहीं करते हैं. अंकिता कई बार विक्की से कह चुकी हैं कि मेरे साथ समय बिताया कर. विक्की को ज्यादातर बाकी घरवालों के साथ देखा जाता है. जब अंकिता ने इस पर सवाल किया था तो विक्की ने कहा था बिग बॉस में हम गेम खेलने आए हैं, हम सारा दिन एक साथ नहीं रहेंगे. हमें बाकी लोगों के साथ भी रिश्ते बनाने हैं.

बिग बॉस के घर में अकेला फील कर रही हैं अंकिता लोखंडे

विक्की की इग्नोरेंस की वजह से अंकिता घर में अकेला फील करती हैं. जिसकी वजह से उनकी इरिटेशन बढ़ रही है. एक एपिसोड में अंकिता को रोते हुए भी देखा गया था, जिसमें अंकिता विक्की से बोल रही थी कि तू मेरे साथ नहीं है. मैं बहुत अकेली पड़ गई हूं. मुझे मम्मी की याद आ रही है.

घर की बाकी लड़कियों के साथ मस्ती-फर्ल्ट करना

मालूम हो कि विक्की काफी जॉली इंसान हैं. वो घर में सभी के साथ मस्ती करते रहते हैं. घर की बाकी लड़कियों के साथ वो काफी मजाक करते देखे जाते हैं. सना रईस खान, मन्नारा चोपड़ा, आयशा खान के साथ विक्की को मस्ती करते देखा गया. और विक्की की ये बात अंकिता को पसंद नहीं है. अंकिता विक्की से बोल भी चुकी हैं कि उन्हें विक्की का मन्नारा के साथ बात करना, मस्ती करना पसंद नहीं है. सना के साथ विक्की की मस्ती भी अंकिता को पसंद नहीं थी. लेटेस्ट एपिसोड में तो विक्की के फर्ल्टी नेचर की वजह से अंकिता काफी नाराज हुई थीं और विक्की को डांटा भी था.

अंकिता के इमोशन्स की वैल्यू नहीं करते विक्की?

शो में अक्सर देखने को मिला कि अंकिता जब भी कुछ कहती हैं तो विक्की उन्हें टोक देते हैं. या उनका मजाक बनाते हैं. अंकिता को विक्की की ये बात पसंद नहीं आती है. इस कारण से भी दोनों में काफी झगड़े होते हैं.

विक्की के लिए अंकिता का पॉजेसिव नेचर

अंकिता विक्की के लिए काफी पॉजेसिव हैं. अंकिता को विक्की को खोने का डर है. अंकिता ने खुद कहा कि उन्होंने लाइफ में इतना कुछ देखा है कि अब उनका नेचर थोड़ा वैसा हो गया है. उन्हें विक्की को खोना का डर है. अंकिता चाहती हैं कि विक्की उन्हें टाइम दें. लेकिन विक्की का कहना है कि वो सारे दिन आगे-पीछे अंकिता के नहीं घूम सकते. इस कारण से भी उनके बीच में झगड़े होते हैं.

बार-बार विक्की का बोलना- 'मैंने तेरे लिए क्या नहीं किया'

शो में विक्की कई बार अंकिता को ये बोल चुके हैं, मैंने तेरे लिए क्या नहीं किया. मैंने तेरे पास्ट का भी झेला है. पैसे से लेकर इमोशनल सपोर्ट तक मैंने सब कुछ किया है. अंकिता इस बात से भी कहीं न कहीं परेशान हो चुकी हैं. गुस्से में अंकिता विक्की से बोल ही चुकी हैं कि मैं मानती हूं तूने मेरे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन ऐसा नहीं मैंने कुछ नहीं किया. इस पर विक्की ने अंकिता से कहा कि तूने कुछ नहीं किया है. मैंने अगर सच बोला तो तू सुन नहीं पाएगी.

ये भी पढ़ें- आज भी Ankita Lokhande के टच में हैं Sushant Singh Rajput के पिता और बहनें, एक्ट्रेस की मां ने खुद किया शॉकिंग खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget