एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 12 Highlight: सबा का मज़ाक करना पड़ा भारी, गुस्से में दीपक ने खींचा स्कार्फ, घर को मिला नया कैप्टन

घर वाले इस हफ्ते के कैप्टन का चुनाव करने के लिए गार्डन एरिया में इकट्ठे हुए. बिग बॉस नेहा को सिंगल्स में से दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने को कहते हैं.

आज बिग बॉस 12 के 13वें दिन की शुरूआत श्रीसंत के ड्रामे के साथ हुई. श्रीसंत एक बार फिर बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए दरवाजे पर अपना डेरा डाल चुके थे. वह चाहते थे कि लक्जरी बजट टास्क के दौरान सिंगल्स को हर्ट करने के लिए रोमिल और निर्मल अपनी गलती मानें. हालांकि, दोनों को ऐसा महसूस होता है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है और न ही उन्होंने किसी को हर्ट किया है. दीपक और दीपिका समेत घर के चंद कंटेस्टेंट्स श्रीसंत को मनाते हुए दिखाई दिए.

Bigg Boss 12 Day 12 Highlight: सबा का मज़ाक करना पड़ा भारी, गुस्से में दीपक ने खींचा स्कार्फ, घर को मिला नया कैप्टन

                                         Highlights

काल कोठरी की सजा के लिए जोड़ीदार दीपिका कक्क्ड़ को टारगेट करते हैं, उनके मुताबिक दीपिका ने टास्क के दौरान जोर आजमाइश की. हालांकि, दीपिका यह मानने से इनकार करती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ किया. जसलीन, दीपिका से कहती हैं के उन्हें सम्मानपूर्वक इस बात को स्वीकार करना चाहिए. इस बात के लिए दीपिका कहती हैं कि मैं खुद के लिए जवाबदेह हूं, किसी और के लिए नहीं.'' घरवाले आपसी सहमति से दीपिका और रोमिल-निर्मल को काल कोठरी सजा सुनाते हैं.

रोमिल इस बात पर अड़ते दिखाई देते हैं कि उन्होंने इस टास्क में सबसे अच्छा परफॉर्म किया है इसलिए वह कालकोठरी नहीं जाएंगे.

बाद में घर वाले इस हफ्ते के कैप्टन का चुनाव करने के लिए गार्डन एरिया में इकट्ठे हुए. बिग बॉस नेहा को सिंगल्स में से दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने को कहते हैं. बिग बॉस ने नेहा से ऐसा इसलिए कहा क्योंकि लक्जरी बजट टास्क के विनर सिंगल्स थे. कैप्टन टास्क के लिए करणवीर और नेहा का चयन किया जाता हैं.

Bigg Boss 12 Day 12 Highlight: सबा का मज़ाक करना पड़ा भारी, गुस्से में दीपक ने खींचा स्कार्फ, घर को मिला नया कैप्टन

आज दीपक दिन में सोते हुए पाए गए. इसे देखते हुए सबा ने दीपक के कान में मुर्गे जैसी आवाज निकाली, जिससे दीपक झुंझला कर उठे और सबा का स्कार्फ खींच दिया. इस कड़ी के बाद में दीपक के साथ विवाद के बाद सबा के आंसू छलकने लगते हैं. सोमी अपनी बहन के बचाव के लिए आगे आती हैं और दीपक के साथ बहस करने लगती हैं. सोमी दीपक को सबा के साथ फिजिकल होने के लिए दोषी ठहराती हैं, दीपक उन्हें जवाब देते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. सोमी ने बिग बॉस से कहा कि वह उनसे बात करें क्योंकि अब वह इसे और ज्यादा टोलरेट नहीं कर सकती हैं.

Bigg Boss 12 Day 12 Highlight: सबा का मज़ाक करना पड़ा भारी, गुस्से में दीपक ने खींचा स्कार्फ, घर को मिला नया कैप्टन

बाद में, दीपक और उर्वशी के बीच सोमी के कारण बहस होती है. उर्वशी का मानना ​​है कि दीपक को उनसे बात नहीं करनी चाहिए. जबकि दीपक सोचते हैं कि यदि वह बात नहीं करते तो लोग कैसे जानेंगे कि उनके विचार क्या हैं.

हालांकि, बिग बॉस के आज के एपिसोड में मोड़ तब आता है जब जोड़ियों को अपना कैप्टन चुनने की शक्ति मिलती है. नेहा और करणवीर जोड़ियों को प्रभावित करने की कोशिश करते नजर आए ताकि वे उनके पक्ष में वोट दें.

इस बार के कैप्टेंसी का टास्क एक क्रिकेट के खेल की तरह नजर आया. गार्डन एरिया में करणवीर और नेहा के नाम पर स्टंप के दो सेट लगाए गए थे. जोड़ी से प्रत्येक सदस्य श्रीसंत की तरफ से की गई गेंदबाजी के गेंद को कैच उन दावेदार का विकेट गिराना था जिन्हें वह घर के अंदर कैप्टन के रूप में नहीं देखना चाहते हैं. पांच राउंड के अंत के बाद, जिसका सबसे ज्यादा स्कोर होगा उसे कैप्टन घोषित किया जाएगा. घर वालों ने नए कैप्टन के लिए नेहा का चुनाव किया.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कृति-रोशमी के बाद घर की अगली कैप्टन नेहा घर को कैसे चलाती हैं. जानने के लिए बने रहे एबीपी न्यूज़ के साथ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget