एक्सप्लोरर

Alia Bhatt On Trolling: 'मैं पसंद नहीं तो मुझे मत देखो'...स्टार किड कह ट्रोल करने वालों को आलिया भट्ट ने लगाई लताड़

Alia Bhatt On Being Star Kid: आलिया ने कहा, "मैं जहां पैदा हुई हूं वहां उन चीजों को कैसे कंट्रोल कर सकती हूं भाई? कल अगर मेरा बच्चा फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहे तो उसे मोटी चमड़ी का होना होगा.

Alia Bhatt On Trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia  Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के कारण सुर्खियों में हैं. करियर के अलावा आलिया प्रग्नेंट हैं तो इसके कारण भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं, हाल में अभिनेत्री ने अपने नाम के आगे कपूर (Alia Bhatt Kapoor) सरनेम लगाया था जिस पर जमकर बवाल हुआ. इस सबके बीच आलिया ने सोशल मीडिया ट्रोल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बीते दिनों आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हिट रही थी, हाल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज उनकी फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है. बावजूद इसके उन्हें स्टार किड होने के चलते लगातार ट्रोल किया जाता रहा है. नेपोटिज्म और स्टार किड्स के इस कॉम्बिनेशन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Nepotism Troll) ने भयंकर ट्रोलिंग का सामना किया था. अब अभिनेत्री ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

स्टार किड होने पर भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं आलिया

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद कई हस्तियों, खासकर स्टार किड्स (Star Kids) को निशाना बनाया गया था. करण जौहर (Karan Johar) ने ही आलिया भट्ट को स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में लॉन्च किया था. इस कारण आलिया को सबसे ज्यादा ट्रोलिंग मिली. उनकी फिल्म सड़क 2 (2020) में इसी विवाद के बीच रिलीज़ हुई थी और बुरी तरह पिट गई. आलिया ने हाल में दिए अपने इंटरव्यू में कहा, "मैं जहां पैदा हुई हूं वहां उन चीजों को कैसे कंट्रोल कर सकती हूं भाई? उन्होंने यह कहा कि, कल अगर उनका बच्चा फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहता है, तो उसे मोटी चमड़ी का होना होगा और खुद को साबित करना होगा.

अपने काम से नेपोटिज्म बहस को खत्म कर दूंगी

मिड-डे से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने इस पहलू पर खुलकर बात की. यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह की ट्रोलिंग ने उन्हें प्रभावित किया था. उन्होंने जवाब दिया, "मुझे विश्वास था कि मैं अपनी फिल्मों और काम से इस ट्रोलिंग और नेपोटिज्म वाली बहस को खत्म कर दूंगी. मैंने खुद को समझाया कि, रिएक्ट मत करो, बुरा मत मानो. बेशक, मुझे बुरा लगा. लेकिन जिस काम के लिए आपका सम्मान किया जाता है और प्यार किया जाता है, उसके लिए बुरा महसूस कराना अजीब था. मैंने गंगूबाई जैसी फिल्म दी. तो, आखिरी खुशी किसे मिली? कम से कम जब तक मैं अपना अगला फ्लॉप डिलीवर न कर दूं? तक के लिए फिलहाल मैं हंस रही हूं और खुश हूं!"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने यह भी कहा, “मैं ट्रोलिंग के खिलाफ बयानबाजी करके अपना बचाव नहीं कर सकती. और अगर तुम मुझे पसंद नहीं करते, तो मुझे मत देखो. मैं आपकी इसमें कोई मदद नहीं कर सकती हूं. लोग तो कुछ भी कहते हैं. लेकिन मुझे उम्मीद है, मैं अपनी फिल्मों से उन्हें यह साबित कर दूंगी कि मैं वास्तव में फिल्मी दुनिया और एक्टिंग के लायक हूं ” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

बता दें कि, करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में कंगना रनौत के कहने के बाद 'भाई-भतीजावाद' यानी नेपोटिज्म शब्द काफी फेमस हो गया था. इसके बाद साल 2020 में आलिया और अन्य 'नेपो किड्स' पर हमला किया गया और उन पर बड़े बनने के लिए अपने पारिवारिक संबंधों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया. वहीं आउटसाइडर्स और छोटे शहरों से गए कलाकारों को विक्टिम बताकर उनका बचाव किया जा रहा था.

आलिया भट्ट ने कहा कि, भाई-भतीजावाद हर बिजनेस में मौजूद है, और यह केवल थोड़ी बहुत ही मदद कर सकता है, जिसके बाद आपको अपनी योग्यता साबित करनी होती है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget