एक्सप्लोरर

इस एक्टर ने दी थी Alia Bhatt को उड़ता पंजाब के लिए ट्रेनिंग, कहे जाते हैं बॉलीवुड में 'एक्टिंग के बादशाह'

Alia Bhatt Trained For Udta Punjab: बॉलीवुड की विवादित और हिट फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट को एक प्रवासी बिहारी लड़की की भूमिका में दमदार अभिनय के लिए जमकर तारीफें मिली थीं.

Alia Bhatt Trained For Udta Punjab: अभिषेक चौबे की 'उड़ता पंजाब  (Udta Punjab)' बॉलीवुड की काफी विवादित फिल्म रही है. इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने दमदार अभिनय किया था. ब्रह्मास्त्र अभिनेत्री ने एक प्रवासी बिहारी लड़की की भूमिका निभाई थी. आलिया भट्ट ने हाल ही में इस बारे में खुलासा किया कि उन्हें फिल्म कैसे मिली और किसने उन्हें इस मुश्किल किरदार को निभाने के लिए ट्रेनिंग दी थी. 

आलिया को कैसे मिली उड़ता पंजाब?

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया कि 'उड़ता पंजाब' की स्क्रिप्ट उनके पास तब आई जब वह शाहिद कपूर के साथ 'शानदार' की शूटिंग कर रही थीं. आलिया इस भूमिका से काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने इस रोल को प्ले करने की इच्छा जाहिर की थी. वह निर्देशक से मिलीं और उन्हें मना लिया कि वह इस रोल को अच्छे से निभा ले जाएंगी. अभिनेत्री ने कहा कि वह इस बिहारी लड़की के रोल को करना चाहती हैं और दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि वह एक्टर के तौर पर एक गिरगिट हैं, जो किरदार के लिए कितने भी रंग बदल सकता है. 

कालीन भैया ने दी आलिया को ट्रेनिंग

आलिया ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि मिर्जापुर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने इस फिल्म के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी थी और उस मुश्किल किरदार को निभाने के लिए तैयार किया था. पंकज, अभिषेक के साथ रोज बैठकर डायलॉग्स पर काम करते थे. अभिनेत्री ने कहा कि पंकज ने उन्हें पंजाब के निवासियों की तरह बैठना और बोलना सिखाया. उन्होंने आलिया से कई एक्टिंग थिएटर क्लाक भी कराईं जिनमें शरीर को कैसे ढीला किया जाए और आम लोगों की तरह बोलने, खड़े होने भागने के स्टाइल पर बारीकी से काम करना शामिल था.

एक्टिंग के बादशाह कहे जाते हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बॉलीवुड में एक्टिंग के बादशाह कहे जाते हैं. उनके स्टाइल और अभिनय का हर कोई दीवाना है. अभिनेता हर किस्म के रोल में जान फूंक देते हैं. मिर्जापुर वेब सीरीज में काली भैया के किरदार से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है. पंकज एक थिएटर आर्टिस्ट हैं. एक्टर के तौर पर वह अपने हाव-भाव से भी स्क्रीन पर किरदार को जीवंत कर देते हैं. 

बता दें कि, 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म पंजाब राज्य में युवाओं द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के इर्द-गिर्द घूमती है. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget