एक्सप्लोरर

इस शर्त पर Mahesh Babu संग हुई थी Namrata Shirodkar की शादी, एक्ट्रेस को करना पड़ा था करियर को बाय-बाय

Namrata Shirodkar On Marriage: नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू के शादी के 17 साल हो गए हैं. शादी के इतने साल बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि किस शर्त पर हुई थी महेश बाबू संग उनकी शादी.

Namrata Shirodkar On Marriage With Mahesh Babu: महेश बाबू (Mahesh Babu) और नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) की शादी को 17 साल हो चुके हैं. सेलिब्रिटी कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं. महेश के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले, नम्रता एक फेमस मॉडल और एक एक्ट्रेस थीं, जिन्हें 'कच्चे धागे', 'वास्तव: द रियलिटी' और 'पुकार' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था. 1993 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया के खिताब से भी नवाजा गया था. हालांकि, 2005 में महेश बाबू से शादी के बाद उन्होंने शोबिज छोड़ दिया. आखिर नम्रता ने  अपना फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला क्यों किया, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है. 

महेश बाबू ने शादी से पहले रखी थी ये शर्त

प्रेमा से बात करते हुए नम्रता शिरोडकर ने कहा, 'महेश बहुत क्लीयर थे कि उन्हें नॉन वर्किंग वाइफ चाहिए थी. अगर मैं किसी ऑफिस में काम कर रही होती तो भी वो मुझे काम छोड़ने के लिए कहते. कुछ चीजें हैं जो हमारे पास एक दूसरे के लिए थीं.'

शादी से पहले नम्रता ने निपटाए सभी ऑफिशियल काम

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हम बहुत स्पष्ट थे कि हम शादी के बाद पहले एक अपार्टमेंट में रहेंगे क्योंकि मैं मुंबई से थी, और मुझे नहीं पता था कि मैं इन बड़े बंगलों में कैसे फिट हो पाउंगी. मैं डर जाती थी, इसलिए वो मेरे साथ एक अपार्टमेंट में चले गए. मेरी यही शर्त थी कि अगर मैं हैदराबाद आने वाली हूं तो एक अपार्टमेंट में रहूंगी. इसी तरह, वो भी क्लीयर था कि वो नहीं चाहते कि मैं काम करूं. इसलिए हमने थोड़ा समय भी लिया ताकि मैं अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर सकूं. जब हमारी शादी हुई, तो मेरे पास कोई काम नहीं था, मैंने अपनी सभी पेंडिंग फिल्मों को खत्म कर दिया था. हमारे बीच काफी पारदर्शिता थी.'

सितारा हैं अनप्लांड चाइल्ड

नम्रता ने आगे ये भी खुलासा किया कि वो और महेश शादी के तुरंत बाद बच्चा चाहते थे. बेटी सितारा अनप्लांड चाइल्ड हैं. उन्होंने कहा अभिनय अब उनके लिए 'नहीं' है. उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनके लिए परिवार को पीछे छोड़, सेट पर रहने का धैर्य' नहीं है. महेश बाबू (Mahesh Babu) और नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने 2005 में शादी रचाई थी. एक साल बाद, उनके घर बेटे गौतम कृष्णा का जन्म हुआ. वहीं एक बार फिर से साल 2012 में दोनों बेटी सितारा के माता-पिता बने. 

ये भी पढ़ें:

Comedy Film On Netflix: 'वेलकम' से लेकर 'हैप्पी न्यू ईयर' तक, नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं बॉलीवुड की ये धमाकेदार कॉमेडी फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget