एक्सप्लोरर

Kantara Box Office Collection: 'कांतारा' की कमाई ने फिर पकड़ी रफ्तार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका

Kantara Hindi box office collection: 'कांतारा' की कमाई ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है. हिंदी भाषा में भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है.

Kantara Hindi Box Office Collection Day 6: कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है. रीजनल भाषा में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म लगातार बंपर कमाई कर इतिहास रच रही है. 'कांतारा' कन्नड़ भाषा में पहले रिलीज हुई फिर दर्शकों की भारी मांग के बाद मेकर्स ने इसे हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया. हिंदी हो या फिर तेलुगु, फिल्म की कमाई हर रोज दर्शकों को चौंका रही है. फिल्म के हिंदी डब की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है. छठे दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की.

छठे दिन कांतारा की कमाई ने फिर पकड़ी रफ्तार

बता दें, फिल्म के हिंदी वर्जन ने बुधवार यानी छठे दिन 1.95 करोड़ रुपये की कमाई कर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. 'कांतारा' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 1.27 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया. तीसरे दिन फिल्म की कमाई 3.97 करोड़, चौथे दिन 1.45 करोड़ रही. पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 1.88 करोड़ रुपये रहा. दो दिन फिल्म के कमाई में गिरावट आई लेकिन एक बार फिर से इसमें उछाल देखने को मिल रही है. अबतक तक 'कांतारा' के हिंदी डब की कुल कमाई 13 करोड़ 10 लाख पहुंच गई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

 

केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद कमाई करने वाली बनी 3 फिल्म:

19 अक्टूबर तक, 'कांटारा' ने दुनियाभर में 170 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसमें अकेले भारत से 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शामिल है. 'कांतारा' ने सुदीप विक्रांत रोना और पुनीत राजकुमार की फिल्म 'जेम्स' की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. वहीं 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के बाद कमाई के मामले में 'कांतारा' तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. 'केजीएफ' 1 ने 250 करोड़ रुपये कमाए और 'केजीएफ 2' ने वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ रुपये  की कमाई की थी.

गौरतलब है कि कई दक्षिण भारतीय फिल्मों ने कोविड के बाद से बॉक्स ऑफिस की लाज बचाई है. दुनियाभर में भी इन फिल्मों ने जमकर वाहवाही बटोरी है. इनमें 'पोन्नियिन सेलवन', 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' शामिल हैं. इस बीच, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की कई रिलीज सहित बड़े बजट की फिल्मों से बॉलीवुड को काफी नुकसान पहुंचाया है. हिंदी फिल्म उद्योग में हाल के दिनों में 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ही सफल फिल्मे रही हैं.

ये भी पढ़ें: DDLJ: 'राज-सिमरन' की लव स्टोरी के पूरे हुए 27 साल, 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' आज भी है लोगों की पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget