एक्सप्लोरर

Ponniyin Selvan I: मणिरत्नम की फिल्म PS1 में फैन ने पकड़ी ये बड़ी गलती, मेकर्स से की ठीक करने की अपील

Ponniyin Selvan I: निर्देशक मणिरत्नम ने 'पोन्नियिन सेलवन' उपन्यास पर फिल्म बनाई है जो कि मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. ये एक ऐतिहासिक फिल्म है और मणिरत्नम को इससे काफी उम्मीदे हैं.

Ponniyin Selvan I: निर्देशक मणिरत्नम (Mani Ratnam) ने 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) उपन्यास पर फिल्म बनाई है जो कि मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. ये एक ऐतिहासिक फिल्म है और मणिरत्नम को इससे काफी उम्मीदे हैं. फिल्म का पहला भाग इस सप्ताह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 'पोन्नियिन सेलवन' इसी शीर्षक के उपन्यास पर आधारित है और ऐतिहासिक कहानी की व्याख्या करता है.

इतिहास पर बनने वाली फिल्मों में अक्सर फैक्चुअल गलती होने की गुंजाइश रहती है. ऐसी ही एक गलती को श्रीलंका के फैन ने पकड़ा है और मेकर्स से इसे सुधारने की गुजारिश की है. श्रीलंका के एक फैन ने अब 'पोन्नियिन सेलवन' के हिंदी ट्रेलर में एक तथ्यात्मक त्रुटि देखी है, जहां ट्रेलर में 1:50 की अवधि में संवाद श्रीलंकाई को सिंहल (सिंहल देश) के रूप में संबोधित करता है.

हिंदी ट्रेलर में गलत उच्चारण से निराश एक फैन ने श्रीलंका में रहने वाले तमिल भाषी लोगों की व्यथा को समझाया है. तो फैन ने मेकर्स से ट्रेलर और फिल्म में शब्दों को तुरंत ठीक करने की गुजारिश की है. फैन ने एक लेटर के जरिए रिक्वेस्ट भेजी है. पत्र का ई-संस्करण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

मेगा बजट फिल्म है PS1

'पीएस-1' मेगा बजट फिल्म है जो दो भागों में तैयार की जाएगी. इसका पहला भाग पीएस-1 (PS 1) 30 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. पोन्नियिन सेलवन की ये किताब पांच भागों में है, इसे 1955 में रिलीज किया गया था. बता दें कि ये तमिल भाषा के महानतम उपन्यास में से एक मानी गई है. 'पीएस-1' का संगीत ए आर रहमान (AR Rehman) ने दिए हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो तकरीबन 500 करोड़ रुपये में इसे तैयार किया गया है. 

यह भी पढ़ें-

Dadasaheb Phalke Awards: लेजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 

'दिल से' के बाद क्‍या फिर से शाहरुख के साथ फिल्‍म बनाएंगे Mani Ratnam? निर्देशक ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget