एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने उनके नाम से रजिस्टर करवाया तारा? अब उसी फैन ने खुद बताया खबर का सच

ट्वीट और सर्टिफिकेट के साथ एक खब वायरल हुई कि सुशांत की एक फैन ने उनके नाम पर तारा खरीदा है. वहीं अब इस यूजर ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन सभी खबरों का खंडन किया है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका लेकिन अभी भी उनके फैंस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. साथ ही कुछ फेक न्यूज़ भी सर्कुलेट हो रही हैं. दरअसल, कुछ ट्वीट और सर्टिफिकेट के साथ एक खबर वायरल हुई कि सुशांत की एक फैन ने उनके नाम पर तारा खरीदा है. वहीं अब इस यूजर ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन सभी खबरों का खंडन किया है.

दरअसल, यूएस बेस्ड रक्षा नाम की फैन ने ट्विटर पर 29 जून को स्टार रजिस्ट्री का एक सर्टिफिकेट शेयर किया था. इसके कैप्शन में लिखा था, "सुशांत को हमेशा से तारों का शौक था. इसलिए मुझे एक तारे को उनका नाम देना एकदम सही लगा. मुझे हमेशा गर्व होगा कि मैंने ऐसी खूबसूरत और गंभीर आत्मा को देखा. आप हमेशा सबसे तेज चमकते रहें."

सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने उनके नाम से रजिस्टर करवाया तारा? अब उसी फैन ने खुद बताया खबर का सच

इस सर्टिफिकेट में लिखा है कि आरए.22.21 स्थिति वाला तारा सुशांत सिंह राजपूत के नाम का है. यह 25 जून 2020 से लागू होता है. इसके साथ ही सर्टिफिकेट में सुशांत सिंह राजपूत का बड़े अक्षरों में नाम लिखा है और साथ ही यह लिखा है कि तारे का पंजीकरण और अधिकार सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर है. हालांकि इस सर्टिफिकेट की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने उनके नाम से रजिस्टर करवाया तारा? अब उसी फैन ने खुद बताया खबर का सच

सर्टिफिकेट वायरल होने के बाद न्यूज़ में आया जिसके बाद फैन ने मामले पर सफाई दी और खंडन किया कि उन्होंने कोई तारा नहीं खरीदा है. फैन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने कोई तारा नहीं खरीदा है. क्योंकि यह ऐसी संपत्ति नहीं है, जिसे खरीदा जा सके. हालांकि, मेरा मानना है कि वेबसाइट के कहे अनुसार, मैं उनके नाम पर इसका नाम रखने में सक्षम थी. मैं सभी का आभार मानती हूं. यह अपना प्यार दिखाने का मेरा एक तरीका भर था."

सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने उनके नाम से रजिस्टर करवाया तारा? अब उसी फैन ने खुद बताया खबर का सच

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामने आया कि फांसी की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हुई. उनकी विसरा रिपोर्ट में भी जहर या कुछ संदिग्ध रसायन नहीं मिला. पुलिस सुशांत सिंह सुसाइड मामले में अबतक 29 लोगों से पूछताछ की.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget