एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: पोस्टमार्टम और विसरा के बचे हुए 20 फीसदी हिस्से के जरिए जांच करेगी CBI

CBI टीम से जुड़े फॉरेन्सिक एक्सपर्ट को जांच के लिए 20 फीसदी बचे हुए विसरा के नमूने पर ही निर्भर रहना होगा. सीबीआई की डॉक्टरों से पूछताछ काफी अहम मानी जा रही है.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच अब CBI कर रही है. CBI ने आज एक बार फिर से कूपर अस्पताल का दौरा किया और वहां पर सुशांत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत की. सीबीआई की डॉक्टरों से पूछताछ काफी अहम मानी जा रही है. अभिनेता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेन्सिक जांच रिपोर्ट CBI के पास आ चुकी है. CBI टीम से जुड़े फॉरेन्सिक एक्सपर्ट को जांच के लिए 20 फीसदी बचे हुए विसरा के नमूने पर ही निर्भर रहना होगा. मुंबई पुलिस ने सुशांत का विसरा जांच के लिए कलीना के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेजी गई थी. उस दौरान विसरा की करीब 80 फीसदी सैंपल जांच में इस्तेमाल कर लिये गए थे. सीबीआई की टीम बचे हुए 20 प्रतिशत विसरा से जांच करेगी.

सुशांत के डीएनए, उनके खून और अन्य अंगों से लिए गए नमूनों में से करीब 80 फीसदी का इस्तेमाल मुंबई पुलिस जांच के दौरान कर चुकी है. विसरा जांच के लिए मृतक के पेट के भीतर से सैंपल लिया जाता है. इसमें जांच की जाती है कि मामला जहरीले पदार्थ से जुड़ा हुआ तो नहीं है. सीबीआई की टीम विसरा रिपोर्ट का अध्ययन भी करेगी. विसरा के सैंपल के अलावा कलिना लैब ने टीम को सुशांत सिंह राजपूत के कमरे से मिली दवाओं और सिगरेट बड्स भी सौंप दिए हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारी सोमवार को मुंबई स्थित एक रिजॉर्ट में गए जहां अभिनेता ने कथित तौर पर कुछ महीने गुजारे थे.

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्‍थ‍ित फ्लैट में मृत पाए गए थे. सुशांत की मौत को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सुशांत मौत मामले में सीबीआई की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

‘विभूति नारायण’ को क्यों बेचनी पड़ी थी अपनी सोने की चेन, जानिए क्यो छोड़नी पड़ी थी एक्टिंग?

सुशांत सिंह राजपूत मामला: फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी संग करीब 11 घंटे चली सीबीआई पूछताछ हुई खत्म

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीज से पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक
रिलीज से पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
रजनीकांत की 'जेलर 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- 'साइलेंट संभवन'
रजनीकांत की 'जेलर 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- 'साइलेंट संभवन'
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget