एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी संग करीब 11 घंटे चली सीबीआई पूछताछ हुई खत्म

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई ने करीब 11 घंटे पूछताछ की. लंबी चली इस पूछताछ के बाद सिद्धार्थ पीठानी डीआरडीओ के ऑफिस से बाहर निकल चुके हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई ने करीब 11 घंटे पूछताछ की. लंबी चली इस पूछताछ के बाद सिद्धार्थ पीठानी डीआरडीओ के ऑफिस से बाहर निकल चुके हैं. मामले में सीबीआई जांच को आज चौथा दिन था. इससे पहले सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर सुशांत की मौत का रिक्रिएशन भी करने के लिए पहुंची थी.

सुशांत सिंह मौत मामले में जांच के चौथे दिन सीबीआई ने एक बार फिर से उन्हीं चारों लोगों के साथ जांच को आगे बढ़ाया जिनसे वह शुरुआती 3 दिनों के दौरान लंबी पूछताछ कर चुकी है. इस बीच CBI ने आज एक बार फिर से कूपर अस्पताल का दौरा किया और वहां पर सुशांत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत भी की. इन सबके बीच खबर ये भी सामने आई कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील ने ऐसे किसी समन के मिलने से साफ इनकार कर दिया, लिहाज़ा उसको लेकर असमंजस बना हुआ है.

इसके साथ ही सीबीआई की टीम उस होटल में भी गई, जहां पर यूरोप दौरे से आने के बाद सुशांत और रिया रूके थे. होटल में पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम ने वहां पर सिक्योरिटी इंचार्ज से जानकारी हासिल की और वह जानकारी हासिल करने के बाद एक बार फिर से वापस गेस्ट हाउस पहुंच गई. इस बीच दिनभर ऐसे कई मौके आए जब सीबीआई की टीम गेस्ट हाउस से बाहर निकली और अलग-अलग जगहों पर गई. हालांकि सीबीआई की ये टीमें कहां कहां गई इस बारे में कोई ठोस जानकारी निकलकर नहीं पता चली है. लेकिन इतना जरूर है कि सुशांत मौत मामले में सीबीआई के अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं और सबका मकसद एक ही है कि यह पता लगाया जा सके कि सुशांत की मौत खुदकुशी थी या हत्या.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget