एक्सप्लोरर

Sunny Leone अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट पहुंचीं, 29 लाख लेने के बाद भी ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं

अभिनेत्री सनी लियोनी पर आरोप है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद 2019 में यहां उसके ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम के लिए नई आयीं.

कोच्चि: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

कंपनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद 2019 में यहां उसके ‘वैलेंटाइन डे’ कार्यक्रम के लिए नई आयीं.

याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए आने की संभावना है. याचिकाकर्ताओं- लियोनी उर्फ ​​करनजीत कौर वोहरा, लियोनी के पति डैनियल वेबर और एक अन्य व्यक्ति ने अर्जी में कहा है कि वे निर्दोष हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं तथा उनके खिलाफ कोई आपराधिकता मामला नहीं बनता. याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि ‘‘यदि उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड में लिया गया तो उन्हें अपूरणीय क्षति होगी.’’

लियोनी से गत तीन फरवरी को तिरुवनंतपुरम में कोच्चि अपराध शाखा के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई थी. लियोनी ने कहा कि उन्हें तभी पता चला कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है और उन्हें तथ्यों और परिस्थितियों से अवगत कराया है. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने उनके और शिकायतकर्ता के बीच लेन-देन करने वाले दस्तावेज भी सौंपे हैं.

यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता, शियाज ने उनसे मुआवजे के रूप में दो करोड़ रुपये की मांग की है.

कार्यक्रम आयोजकों ने जहां एक ओर कहा कि लियोनी उनके कार्यक्रम के लिए नहीं आयीं, वहीं लियोनी ने कहा कि वह दो बार आईं लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ.

हालांकि कार्यक्रम कई बार स्थगित करना पड़ा था, लेकिन कार्यक्रम अंत में कोच्चि के पास अंगमाली में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया था.

फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में काम कर चुकी लियोनी ने कथित तौर पर कहा कि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कार्यक्रम कई बार पुनर्निर्धारित किया गया था और 12 लाख रुपये की शेष राशि अभी भी बाकी है.

यह भी पढ़ें-

शादीशुदा मर्दों पर दिल हार बैठी ये हीरोइनें, ले पहुंचीं मंडप तक, एक पर तो लगा घर तोड़ने का आरोप

Rajiv Kapoor Death: कांपते हाथों में मटकी लिए रणधीर कपूर ने किया छोटे भाई का अंतिम संस्कार, देखने वालों की आंखें भर आईं

कुछ ही दिनों में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं करीना कपूर, रूआंसी आखों और टेंशन में सामने आईं ऐसी तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
OTT Releases: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'मैं थोड़ी मरे जा रही हूं...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget