एक्सप्लोरर

SSR Death Case: महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, 'गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे'

हाउसिंग मंत्री जितेन्द्र अवहाद ने शुक्रवार को अनुमान लगाते हुए कहा कि बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे राज्य की नई सरकार में गृहमंत्री होंगे.

सीबीआई जहां सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में इस मुद्दे पर सियासत अभी भी जारी है. हाउसिंग मंत्री जितेन्द्र अवहाद ने शुक्रवार को अनुमान लगाते हुए कहा कि बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे राज्य की नई सरकार में गृहमंत्री होंगे.

वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अवहाद ने ट्वीट कर कहा, "मान लेते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में फिर से वापसी करते हैं, बिहार के डीजीपी (पांडे) राज्य के निश्चित ही गृहमंत्री होंगे." यहां तक की सत्तारूढ़ शिवसेना ने भी पुलिस अधिकारी पर निशाना साधा और कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनके चेहरे पर असीम आनंद को देखा जा सकता था.'

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कैसे पांडे ने इस निर्णय को 'अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत' बताया था और कहा कि 'आईपीएस अधिकारी पटना में 19 अगस्त को मीडिया के सामने केवल भाजपा का झंडा लहरा रहे थे.'

राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश की गई है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर भी फैसले के बाद प्रतिक्रिया के तरीके पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी प्रतिक्रिया एक 'चुनाव जीतने के भाषण' की तरह थी.

राउत ने कहा, "बिहार में, हत्या के कई मामलों को सीबीआई को सुपूर्द किया गया है-कितने वास्तविक आरोपी अबतक पकड़े गए हैं? जो लोग मुंबई पुलिस पर अंगुली उठा रहे थे, उन्हें एकबार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पढ़ना चाहिए. महाराष्ट्र के पास देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है और किसी को भी हमें इस बारे में शिक्षा नहीं देनी चाहिए."

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी जोर देकर कहा कि सुशांत मामले की जांच नरेंद्र दाभोलकर की तरह नहीं होनी चाहिए.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुबई में फंसी रहीं सुभाश्री गांगुली, 7 दिन बाद बेटे के साथ लौटीं भारत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुबई में फंसी रहीं सुभाश्री गांगुली, 7 दिन बाद बेटे के साथ लौटीं भारत
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
6 महीने में दूसरी बार सर्जरी से गुजरे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, जानें कैसी है तबीयत
6 महीने में दूसरी बार सर्जरी से गुजरे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, जानें कैसी है तबीयत
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget