एक्सप्लोरर

कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

Top 5 Richest Star in South Cinema: साउथ में यूं तो तमाम सितारे बेहद दौलतमंद हैं लेकिन यहां हम आपको टॉप 5 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो सबसे अमीर हैं.

साउथ इंडियन सिनेमा अपनी शानदार कहानी और अपने जबरदस्त सितारों के लिए फेमस है. इस इंडस्ट्री के कई स्टार्स खूब फेमस हैं. इसी के साथ इनमें से कई सितारे बेहद रईस भी हैं. चलिए यहां जानते हैं साउथ के टॉप 5 सबसे अमीर स्टार्स कौन हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनमें रजनीकांत का नाम शामिल नहीं है.

साउथ के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में नागार्जुन हैं सबसे आगे
तेलुगु सिनेमा के दिग्गज नागार्जुन अक्किनेनी अकूल संपत्ति के मालिक हैं. इसी के साथ वे इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मनीकंट्रोल के मुताबिक नागार्जुन की कुल नेटवर्थ  410 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,572 करोड़ रुपये) है. इंडियाटाइम्स के अनुसार, अभिनेता को हर फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये, हर टीवी शो के एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की भारी-भरकम रकम मिलती है.

उनकी मंथली इनकम कुल मिलाकर, 4 करोड़ रुपये है, जो उन्हें देश के सबसे ज़्यादा टैक्सपेयर्स में से एक बनाती है. उन्होंने हैदराबाद और मुंबई में कई प्रॉपर्टीज में भी इनवेस्ट किया है.उनके पास कई लग्जरी कारें हैं.


कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

चिरंजीवी साउथ के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर
नागार्जन के बाद साउथ के दूसरे सबसे अमीर एक्टर चिरंजीवी हैं. फाइनेंशियल एक्सप्रेस मुताबिक चिरंजीवी की नेटवर्थ लगभग 1,650 करोड़ रुपये है, अपने शानदार अभिनय करियर, स्मार्ट बिज़नेस वेंचर्स, विज्ञापनों और अन्य इनवेस्टमेंट के ज़रिए, उन्होंने इतनी अकूत संपत्ति बनाई है. बताया जाता है कि उनके पास हैदराबाद में 25,000 स्कावयर फुट का एक आलीशान बंगला, बेंगलुरु में संपत्तियाँ और एक निजी जेट भी है. उनके गैराज में रोल्स-रॉयस फैंटम और रेंज रोवर वोग जैसी लग्ज़री कारें शामिल हैं.


कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

रामचरण हैं साउथ के तीसरे सबसे अमीर एक्टर
आरआरआर स्टार राम चरण भी काफी दौलतमंद हैं और वे साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उनके पास 1380 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वे फिल्मों, ब्रांड एंडोर्मेंट और मूवी प्रोडक्शन के अलावा कई और इन्वेस्टमेंट के जरिये मोटी कमाई करते हैं. उनके पास हैदराबाद में एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपये है.


कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

जूनियर एनटीआर हैं साउथ के चौथे सबसे अमीर एक्टर
'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार हैं, वे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक  जूनियर एनटीआर की नेटवर्थ लगभग $60 मिलियन है, जो लगभग 500 करोड़ रुपये के बराबर है. यह संपत्ति उन्होंने अपने सफल फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट इनवेस्टमेंट के जरिए जमा की है. उनकी इनकम का मेन सोर्स फिल्मों से उनकी फीस है, जिसमें पिछले कुछ सालों में काफी इजाफा हुआ हैं.

 अपने करियर की शुरुआत में, जूनियर एनटीआर ने प्रति फिल्म लगभग 12 करोड़ रुपये चार्ज किए. हालांकि, उनकी बढ़ती लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ, उनका फीस प्रति फिल्म 60 से 80 करोड़ रुपये के बीच हो गई है.  'वॉर 2' में अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए, उन्होंने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी.


कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

अल्लू अर्जुन हैं साउथ के पांचवें सबसे अमीर एक्टर
फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ की भारी-भरकम फीस वसूली थी. जिससे वह भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए थे. वहीं, उनकी नेटवर्थ की बात करें तो इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक साल 2025 में सुपरस्टार की नेटवर्थ 460 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें हैदराबाद में एक 100 करोड़ रुपये की आलीशान हवेली भी शामिल है, जिसके मालिक अभिनेता के पिता और फेमस फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद हैं.


कौन है साउथ सिनेमा का सबसे रिचेस्ट स्टार? टॉप 5 की लिस्ट में रजनीकांत का नाम नहीं

बता दें कि  सुपरस्टार रजनीकांत साउथ के टॉप 5 सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में शामिल नही हैं. उनकी नेटवर्थ 400 से 430 करोड़ के बीच  है. 

ये भी पढ़ें:-Param Sundari Box Office Day 3: ‘परम सुंदरी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, एक या दो नहीं 23 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को दी मात, कमाए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का सबसे खूंखार अवतार, सेक्स वर्कर का बेटा बनकर माफियाओं से लड़ेंगे खूनी जंग
सेक्स वर्कर का बेटा बनकर करेंगे खूनी तांडव, 'द पैराडाइज' में दिखेगा नानी का खतरनाक अवतार
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget