एक्सप्लोरर

कौन हैं 'कल्कि 2898 एडी' के डायरेक्टर नाग अश्विन? पहली ही मूवी रही थी फ्लॉप! अब कंधों पर है 600 करोड़ी फिल्म की जिम्मेदारी

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर ने अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में बनाई हैं. अब उन पर 600 करोड़ की कल्कि 2898 एडी की जिम्मेदारी है.

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म से हर किसी को काफी उम्मीदें है.

फिल्म से सभी सितारें भी काफी आस लगाए बैठे हैं. खासकर प्रभास. प्रभास एक बड़ी हिट की तलाश में है. क्योंकि बाहुबली के बाद उनके खाते में कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं आई है और इसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली हैं नाग अश्विन ने. आइए जानते है कि आखिर नाग अश्विन कौन हैं. फिल्मी दुनिया में उन्होंने क्या खास किया है.

कौन हैं नाग अश्विन ?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

नाग अश्विन प्रभास और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म Kalki 2898 AD के डायरेक्टर हैं. वे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं. नाग अश्विन के कंधों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है फिल्म 'कल्कि' को हिट कराने की. इसका बजट 600 करोड़ रुपये है. भारत में चुनिंदा ही फिल्मे हैं जो इतने भारी भरकम बजट में बनी हैं.

माता-पिता दोनों डॉक्टर

माता-पिता दोनों डॉक्टर और बेटा बन गया डायरेक्टर. नाग अश्विन का जन्म हैदराबाद में जयराम और जयंती रेड्डी के घर हुआ था. नाग के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं. डायरेक्टर की एक बहन भी हैं जिनका नाम निखिला रेड्डी हैं. नाग की स्कूली पढ़ाई  हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई थी. वहीं उन्होंने एमआईसी, मणिपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया था.

अमेरिका में की निर्देशन की पढ़ाई

मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद नाग अश्विन ने अमेरिका का रुख किया था. उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्म निर्देशन का कोर्स करके निर्देशन की बारीकियां सीखी. इसके बाद भारत आकर उन्होंने पहली फिल्म येवडे सुब्रमण्यम को डायरेक्ट किया. हालांकि साल 2015 में आई यह फिल्म कुछ खास चली नहीं. इससे पहले नाग फिल्म 'नेनू मीकू तेलुसा', 'लीडर' और 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में बतौर सहायक निर्देशन काम कर चुके थे. 

दूसरी फिल्म से किया धमाल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by nagi (@nag_ashwin)

पहली फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने के बाद नाग की दूसरी फिल्म ने कमाल कर दिया था. उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म थी महानती. साल 2018 में आई इस फिल्म में कृति सुरेश, समांथा और दुलकर सलमान ने काम किया था. 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हिट रही थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

'कल्कि 2898 एडी' है नाग अश्विन की तीसरी फिल्म

बतौर डायरेक्टर 9 साल पहले अपना करियर शुरू करने वाले नाग अश्विन अब तक दो ही फिल्में बना पाए हैं. अब नाग अश्विन अपनी तीसरी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में है. उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. देखना होगा कि 600 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी उनकी यह साइंस फिक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बनाती है और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.

यह भी पढ़ें: Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 1: थिएटर्स में धूम मचा रही ऋतिक रोशन की बहन की फिल्म? अब तक बटोर लिए इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
Thursday Box Office: गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
The Paradise Teaser: 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप
'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget