एक्सप्लोरर

कब आएगा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' का ट्रेलर? मेकर्स ने बता दी तारीख

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक्शन पीरियड फिल्म 'रणबाली' की ट्रेलर रिलीज डेट सामने आ चुकी है. मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है.

साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में शुमार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ये जोड़ी जल्द ही फिल्म 'रणबाली' में दिखेंगी जो इसी महीने रिलीज होने वाली है. फिलहाल फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स ने बता दिया है कि आखिर इसका ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा?

कब आएगा 'रणबाली' का ट्रेलर?

रणबाली एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें विजय एक योद्धा के किरदार में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए नजर आएंगे. कुछ दिनों पहले इसका टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. वहीं अब ट्रेलर रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म रणबाली का ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है. मैथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर विजय का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार 8 अक्टूबर को लोककथा का खुलासा होगा. 'द लेजेंड ऑफ़ द कर्सड लैंड' (शापित भूमि की गाथा) की शुरुआत होगी. 8 अक्टूबर को रणबाली का ट्रेलर.'

कब रिलीज होगी 'रणबाली'?

रणबाली 16 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. मैथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही रणबाली को भूषण कुमार, वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू एक निर्दयी और खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

तीसरी बार बनेगी रश्मिका-विजय की जोड़ी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार स्क्रीन फिल्म 'गीता गोविंदम' के जरिए शेयर की थी. साल 2018 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और कहा जाता है कि इसी के सेट पर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे. कपल ने साथ में दूसरी फिल्म 'डियर कॉमरेड' की थी.

साल 2019 में रिलीज हुई डियर कॉमरेड ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था और ये जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. जबकि अब रणबाली के जरिए विजय और रश्मिका तीसरी बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. ये दोनों की ओवरऑल तीसरी और शादी के बाद साथ में पहली फिल्म होगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
3 महीने, 3 फिल्में, धमाल मचाने आ रहीं साई पल्लवी, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से लूटेगी महफिल
3 महीने, 3 फिल्में, 'रामायण' के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगी साई पल्लवी
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ बच्चन ने पूछा तो खोला राज
'रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी को कैसा पति चाहिए? अमिताभ के सामने खोला राज
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget