एक्सप्लोरर

Saroja Devi Death: दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस सरोजा देवी का निधन, 87 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Saroja Devi Death: दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस सरोजा देवी इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से सरोजा देवी का निधन हुआ है.

दिग्गज साउथ इंडियन एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी का सोमवार को निधन हो गया. फिल्म जगह के सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 87 वर्ष की थीं. सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया. तमिल में उन्हें प्यार से ‘कन्नड़तु पैंगिली’ (कन्नड़ का तोता) कहा जाता था.

सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ (1955) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. अदाकारा को कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है. पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए सरोजा देवी ने नेशनल अवॉर्ड जीता.

एक अन्य दिग्गज अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन के साथ उनकी तमिल फिल्म ‘नादोडी मन्नान’ (1958) ने उन्हें तमिल सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बना दिया.

वर्ष 1967 में शादी के बाद भी सरोजा देवी की खासकर तमिल फिल्म उद्योग में मांग बनी रही. उन्हें ‘अभिनय सरस्वती’ भी कहा जाता था.

इन फिल्मों में किया काम

सरोजा देवी ने कई क्लासिक कन्नड़ फिल्मों में दमदार एक्टिंग की. जिनमें कित्तूर चेन्नम्मा, अन्ना थम्मा, भक्त कनकदास, बाले बंगारा, नागकन्निके, बेट्टादा हूवु और प्रसिद्ध कस्तूरी निवास शामिल हैं.

कहां होगा अंतिंम संस्कार
रिपोर्ट्स की माने तो सरोजा देवी का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में हो सकता है. जहां पर उन्हें इंडस्ट्री में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए देशभर से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी सरोजा देवी के फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
400 करोड़ की मालकिन काव्या मारन का शाही इन्विटेशन कार्ड, अनिरुद्ध रविचंदर संग इस दिन लेंगी सात फेरे
400 करोड़ की मालकिन काव्या मारन का शाही इन्विटेशन कार्ड, अनिरुद्ध रविचंदर संग लेंगी सात फेरे
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget