एक्सप्लोरर

Watch: दुल्हन बनी Samantha Ruth Prabhu ने क्यों कहा दुनिया को लड़कियों से प्रॉब्लम है? वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु का एक एड वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस लड़कियों के लिए तय किए गई सीमाओं को लेकर सोसाइटी को टारगेट करती नजर आ रही हैं.

Samantha Ruth Prabhu Viral Video: साउथ की लेडी सुपरस्टार के तौर पर फेमस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस ग्लोबल स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन की शूटिंग में बिजी हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने एक ऐड वीडियो के जरिए उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्हें 'महिलाओं से प्रॉब्लम' है. सामंथा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

सामंथा ने कहा दुनिया को लड़कियों से बड़ी प्रॉब्लम है
एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐड वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सामंथा कई तरह की सिचुएशन में देखी जा सकती हैं. वीडियो की शुरुआत में समांथा दुल्हन की तरह सजी नजर आती हैं और मंडप में बैठी हुई दिखती हैं. इसके बाद वह कैमरे में देखती है और कहती है, "दुनिया को ना, लड़कियों से बड़ी प्रॉब्लम है."

इसके बाद कैमरा एक बुजुर्ग महिला की ओर जाता है जो कमेंट करती है, "लड़की की शादी टाइम पर हो जानी चाहिए," इस पर सामंथा जवाब देती है, "समय से नहीं, मर्ज़ी से होनी चाहिए." इसके बाद सिचुएशन एक कॉरिडोर की तरफ जाती है जिसमें एक गार्ड ‘शाकुंतलम’ स्टार को 12 बजे काम से लौटने पर जज करता हुआ दिखाई देता है. वह उससे पूछता है कि 12 बजे क्या काम खत्म होता है. सामंथा कैमरे को देखती है और कहती है, "12 बजे भी खत्म नहीं होता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने खुद को डिक्लेयर किया फिल्म की 'हीरो' 
इसके बाद सेटिंग एक फिल्म सेट में बदल जाती है जिसमें एक्स्ट्रा आर्टिस्ट कमेंट करते हैं, "एक्शन तो हीरो ही करेगा." इस पर सामंथा जवाब देती है, "लेकिन इस फिल्म की हीरो तो मैं हूं." इसके बाद सामंथा हवा में उछलते हुए किक मारती नजर आती हैं. वीडियो के एंड में समांथा ऑडियंस से पूछती है कि वे कब तक दूसरों की सुनेंगे. उन्हें वह करना चाहिए जो उन्हें अच्छा लगता है और 'राइज़ अप बेबी.' बता दें कि सामंथा का ये लेटेस्ट वीडियो एक कोल्डड्रिंक का एड है.

सुर्खियों में छाई हुई हैं सामंथा
समांथा इन दिनों कई कारणों से चर्चा में बनी हुई हैं. वे फिलहाल वरुण धवन के साथ प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ इंडिया की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं विजय देवरकोंडा के साथ उनकी ‘कुशी’ भी रिलीज के लिए तैयार है. इन सबके बीच सामंथा की हालिया रिलीज फिल्म ‘शाकुंतलम’ की असफलता को लेकर तेलुगु फिल्म मेकर चिट्टीबाबू के साथ उनका झगड़ा भी सुर्खियों में छाया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Sridevi ने संजय दत्त के साथ काम करने से कर दिया था इनकार? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार
'स्पाइडर मैन' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
इस वजह से परेशान होकर विजय सेतुपति ने बंद किए कैमियो रोल, खुद बताई सच्चाई
इस वजह से परेशान होकर विजय सेतुपति ने बंद किए कैमियो रोल, खुद बताया सच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget