एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 21: ‘सालार’ की अब बॉक्स ऑफिस पर फूल रही सांसें, क्या घटती कमाई के साथ तोड़ पाएगी 'जेलर' का रिकॉर्ड? जानें-21वें दिन का कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: ‘सालार’ ने 20वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा बेशक पार कर लिया है लेकिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है. रिलीज के 21वें दिन भी इस फिल्म ने बहुत कम कलेक्शन किया है.

Salaar Box Office Collection Day 21: प्रभास स्टारर ‘सालार’ ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया यहां तक कि इसने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को भी धूल चटा दी. हालांकि दो हफ्ते तक धुआंधार कमाने करने के बाद ‘सालार’ की तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर पकड़ काफी ढीली होती चली गई और अब इसके लिए 2 करोड़ कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘सालार’ ने रिलीज के 21वें दिन कितने नोट छापे हैं?

सालार’ ने रिलीज के 21वें दिन कितनी कमाई की?
‘सालार’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है और ये क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर खूब दहाड़ी है. प्रभास की ये फिल्म पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और जमकर कारोबार भी कर रही है. ‘सालार’ ने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी और साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 308 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.1 करोड़ का कलेक्शन किया.

हालांकि तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट भी देखी जा रही है बावजूद इसके ‘सालार’ ने 20वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया . वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद ‘सालार’ की 21 दिनो की कुल कमाई अब 401.60 करोड़ रुपये हो गई है.

सालार’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘सालार’ दुनियाभर में अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. रिलीज के 21 दिन बाद भी वर्ल्डवाइड फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म की ग्लोबल कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने रिलीज के 20 दिनों में 705.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रिलीज के 21वें दिन इस फिल्म के 710 करोड़ तक कलेक्शन करने की उम्मीद है.

 

क्या सालार’ तोड़ पाएगी ‘जेलर’ का रिकॉर्ड?
‘सालार’ ने रिलीज के 21 दिन बाद 400 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. वहीं अब ये फिल्म साल 2023 की रजनीकांत स्टाररर ब्लॉकबस्ट फिल्म 'जेलर' को मात देने के लिए आगे बढ़ रही है. बता दें कि अगस्त 2023 में रिलीज हुई, 'जेलर' का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन  408 करोड़ रुपये रहा था. उम्मीद है कि ‘सालार’ जल्द ही भारत में जेलर के रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

ये भी पढ़ें-Ira Khan Wedding: आयरा की शादी के बाद मुंबई के लिए रवाना हुईं आमिर खान की फैमिली, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इमरान और जुनैद, देखें तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'राका' में प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाएंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'राका' में प्रेग्नेंट महिला बनेंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत हैं एक्टर के आरोप'
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत है आरोप'
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget