एक्सप्लोरर

'कंतारा: चैप्टर 1' के डेवलपमेंट पर ऋषभ शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट! कहा - 600 लोगों की टीम 4 महीने से बिना थके कर रही काम

Kantara: Chapter 1 Update:अगर आप कंतारा: चैप्टर 1 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने इसको लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Kantara: Chapter 1: होम्बले फिल्म्स देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है. जिसने 2022 में "कंतारा" की रिलीज़ के साथ तहलका मचा दिया था. इस फ़िल्म में पंजुरली दैव की शानदार कहानी दिखाई गई है, जिसमें ऋषभ शेट्टी ने अपनी कभी ना भूलने वाली परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस किया है. फिलम में एक्टर का किरदार लोगों को इतना पसंद आया था कि वो ऋषभ को देवता के रूप में देखने लगे. वहीं अब 'कंतारा: चैप्टर 1' को लेकर एक्टर ने एक बड़ा अपडेट दिया है.

मैं भगवान नहीं हूं, आर्टिस्ट हूं - ऋषभ

हाल ही में एक बातचीत में ऋषभ ने कंतारा में देव की भूमिका पर बात की. उन्होंने आगे कहा, "कई इवेंट्स में बहुत से लोग मेरे पास आते हैं और मेरे पैरों को छू कर मेरा बहुत आदर करते हैं. जब ऐसी बातें होती हैं, तब मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं होते. मैं कोई भगवान नहीं हूं, मैं तो बस एक एक्टर हूं.”

एक्टर ने आगे कहा कि, ‘’आपने कंतारा में जो देखा, वो मेरा किरदार था. वो व्यक्ति मैं नहीं हूं, मैं देवों और लोगों का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना प्यार बरसाया. लेकिन मेरे साथ एक आर्टिस्ट की तरह व्यवहार करें और देवताओं के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए.."

'कंतारा: चैप्टर 1' पर ऋषभ ने दिया बड़ा अपडेट

इसके अलावा, एक्टर ने 'कंतारा: चैप्टर 1' से जुड़े डेवलपमेंट पर एक अपडेट शेयर करते हुए कहा, "कंतारा चैप्टर 1 के लिए सेट बनाने में 600 लोगों की एक टीम मेरे होम टाउन केराडी में चार महीने से बिना थके काम कर रही है. मुझे आराम का एक पल भी नहीं मिला है, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है."

दर्शकों के लिए बेस्ट लाएंगे – ऋषभ शेट्टी

उन्होंने आगे कहा, "कंतारा चैप्टर 1 के लिए दर्शकों की हाई एक्सपेक्टेशंस को देखते हुए, हमने इस बात पर पूरा ध्यान देने का फैसला किया है कि फिल्म का विजुअल सभी के लिए एक स्टनिंग एक्सपीरियंस हो. VFX ke जरूरत वाले हिस्सों के लिए, हम सबसे बेस्ट के साथ काम कर रहे हैं. इसलिए, लायन किंग और द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया जैसी फिल्मों पर काम करने वाला स्टूडियो इसमें शामिल हो गया है. काम को बांटा गया है और इस तरह से अमेरिका, यूके और बेंगलुरु संग दुनिया भर में तेजी से तेज़ी से काम हो रहा है."

कंतारा के साथ, होम्बले फिल्म्स ने एक शानदार सफलता की कहानी पेश की. उन्होंने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा बनाया. फिल्म की जबरदस्त सफलता ने भारत को देश के दिलों में बसी कहानी के साथ ग्लोबल स्पॉटलाइट में ला दिया.

इस बीच, होम्बले फिल्म्स के पास फिल्मों की एक रोमांचक लाइनअप है, जिसमें कंतारा चैप्टर 1 और सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Aarti Singh Honeymoon: कभी पति की बाहों में झूमीं...तो कभी सरेआम किया लिपलॉक, देखिए आरती-दीपक के हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget