एक्सप्लोरर

Kantara Television Premiere: थिएटर्स-ओटीटी के बाद टीवी पर दस्तक देगी 'कांतारा', जानिए कब और कहां होगा फिल्म का प्रीमियर

Kantara Television Premiere: ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कांतारा टीवी पर दस्तक देने जा रही हैं. जानिए कब और किस चैनल पर फिल्म का प्रीमियर होगा.

Kantara Television Premiere: सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में इस मूवी को खूब पसंद किया गया. 'कांतारा' के दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो गया है. इस बीच खबर है कि थिएटर्स और ओटीटी के बाद अब 'कांतारा' टीवी पर दस्तक देने जा रही है. जानिए कब और किस चैनल पर इसका प्रीमियर होगा.

टीवी पर होगा 'कांतारा' फिल्म का प्रीमियर

कांतारा फिल्म शुरुआत में कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी, लेकिन जब मूवी को हिंदी भाषा में डब करके रिलीज किया गया तो नॉर्थ इंडिया में भी इसे बहुत पसंद किया. अब फिल्म कांतारा का प्रसारण 19 मार्च को रात 8 बजे सोनी मैक्स चैनल पर होगा. सोनी मैक्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जानकारी शेयर की गई है. अगर आप किसी वजह से इस मूवी को थिएटर्स या फिर ओटीटी पर नहीं देख पाए हैं तो अब टीवी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony MAX (@sonymax)

'कांतारा 2' पर शुरू हो गया काम

कांतारा फिल्म की सक्सेस के बाद ऋषभ शेट्टी ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें 'कांतारा' से पहले की कहानी को बयां किया जाएगा. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ ने कुछ समय पहले 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 'कांतारा 2' की कहानी सीक्वल नहीं होगी, बल्कि प्रीक्वल होगी और दूसरे पार्ट की कहानी में पहले की अपेक्षा ज्यादा गहराई होगी.

कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर की 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

बताते चलें कि कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने शिवा नाम के शख्स का लीड रोल प्ले किया था. वहीं, उनके अपोजिट सप्तमी गौड़ा नजर आई थीं. महज 16 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. दिलचस्प बात ये है कि ऋषभ शेट्टी ने खुद फिल्म का निर्देशन किया था.

यह भी पढ़ें-TJMM Box Office: सिर्फ 'तू झूठी मैं मक्कार' ही नहीं, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rao Bahadur Review: ये एक मेंटल सिनेमा है, तेलुगु सिनेमा में कमाल का प्रयोग
राव बहादुर रिव्यू: ये एक मेंटल सिनेमा है, तेलुगु सिनेमा में कमाल का प्रयोग
'टॉक्सिक' के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर पर क्यों मचा बवाल? बेनेडिक्ट गैरेट बोले- लोगों को इस तरह के कंटेंट से दिक्कत है
'टॉक्सिक' के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर पर क्यों मचा बवाल? बेनेडिक्ट गैरेट बोले- लोगों को इस तरह के कंटेंट से दिक्कत है
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस
Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget