एक्सप्लोरर

'रामायण' के राम से कम पढ़ी-लिखी नहीं हैं सीता, कभी बैकग्राउंड आर्टिस्ट का किया था काम, सालों बाद मिली पहचान

Sai Pallavi Education: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी. हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हुए फिल्म के टीजर में उनकी झलक देखने को मिली.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'रामायण' के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में वो भगवान श्रीराम का रोल निभा रहे हैं. रणबीर की सौम्यता देख हर कोई अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है. एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता की भूमिका में हैं. टीजर में उनकी भी छोटी-सी झलक देखने को मिली. आइए इस बीच जानते हैं कि 'रामायण' की सीता यानी साई पल्लवी कितनी पढ़ी-लिखी हैं. 

डॉक्टर हैं साई पल्लवी
साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक बडगा परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोयंबटूर के एविला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाया और साल 2016 में जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. हालांकि, एक्टिंग में रुचि होने के कारण उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi.senthamarai)

उधर, रणबीर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क की स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं. 

साई पल्लवी ने इन फिल्मों में किया काम
साई पल्लवी ने बिना क्रेडिट मिले बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया. वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट और जूनियर आर्टिस्ट्स के तौर पर काम कर चुकी हैं, जिनका उन्हें क्रेडिट तक नहीं मिला. पल्लवी को असली पहचान साल 2015 में आई मलयालम फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' के किरदार से मिली. इसके बाद पल्लवी ने अपने दमदार अभिनय से कई फिल्मों में जान फूंकी, जिनमें 'काली' (2016), 'मिडिल क्लास अब्बाई' (2017), 'मारी 2' (2018), 'पावा कढ़ाइगल' (2020), 'लव स्टोरी' (2021), 'श्याम सिंघा रॉय' (2021), 'गार्गी' (2022), 'अमरन' (2024) और 'थंडेल' (2025) शामिल हैं.

साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर
साउथ सिनेमा में अपनी अदाकारी का दमखम दिखाने के बाद अब पल्लवी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वो जल्द ही आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म 'एक दिन' में नजर आएंगी. इस फिल्म के हीरो जुनैद खान हैं. सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

इसके बाद पल्लवी बहुचर्चित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में दिखाई देंगी. वो 'रामायण: पार्ट 2' का भी हिस्सा हैं. इतना ही नहीं, पल्लवी के पास धनुष की 'D55' भी है. इस फिल्म पर काम पहले ही शुरु हो चुका है. इसके अलावा पल्लवी के खाते से मणिरत्नम की अनटाइटल फिल्म भी जुड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget