एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Stampede Case: पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन के घर पर हुआ हमला, भड़के पिता अल्लू अरविंद, बोले- 'अब समय आ गया है'

Pushpa-2 Allu Arjun Controversy: एक तरफ पुष्पा 2 जहां करोड़ों में कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में एक्टर के घर पर हमला हुआ.

Pushpa-2 Allu Arjun Controversy: पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर रविवार को हमला हुआ. उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी. अब अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने हैदराबद में जुबली हिल्स वाली प्रॉपर्टी से प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

अल्लू अर्जुन के पिता ने किया रिएक्ट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'आज हमारे पर क्या हुआ ये सभी ने देखा. अब समय है इसके हिसाब से एक्शन लेने का. हमारे के लिए अभी किसी भी चीज पर रिएक्ट करने का सही समय नहीं है. पुलिस ने हमला करने वालों को पकड लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. यहां पर जो भी दंगा करने के इरादे से आएगा पुलिस उस पर एक्शन लेगी. किसी को भी इस तरह के हादसों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं इसीलिए रिएक्ट नहीं करूंगा क्योंकि मीडिया यहां पर है. अब संयम बरतने का समय है. कानून अपना काम करेगा.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्टर के घर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने कहा- 'मैं फिल्म सेलिब्रिटी के घरों पर हुए हमले की निंदा करता हूं. राज्य के डीजीपी और शहर पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था के संबंध में सख्त कार्रवाई का आदेश देता हूं. इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

4 दिसंबर को पुष्पा 2 का प्रीमियर था. इस दौरान भगदड़ मच गई थी. इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और उनके बेटे की हालत गंभीर है. 

ये भी पढ़ें- Anil Kapoor Net Worth: महीने का 1 करोड़ कमाता है 80 के दशक का ये पॉपुलर एक्टर, दुबई में भी है अपार्टमेंट, चलाते हैं डेढ़ करोड़ की गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget