एक्सप्लोरर

Pushpa 2 First Single OUT: 'पुष्पा 2' का पहला गाना रिलीज, Allu Arjun का हुक स्टेप देख 'पुष्पा-पुष्पा' रटने लगेंगे आप

PUSHPA PUSHPA Song Out: 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा-पुष्पा' रिलीज हो गया है. गाने में अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप्स ने धमाल मचा दिया है. 'पुष्पा-पुष्पा' 6 भाषाओं में रिलीज हुआ है.

PUSHPA PUSHPA Song Out: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का पहला गाना (First Single) 'पुष्पा-पुष्पा' रिलीज हो गया है. इस गाने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. रॉकस्टार डीसीपी के लिखे गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है. 

'पुष्पा-पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का दिल जीतने वाला हुक स्टेप ( PUSHPA PUSHPA Song from Pushpa 2 The Rule)
'पुष्पा-पुष्पा' गाने के लिरिकल वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. फैंस अल्लू अर्जुन के स्टेप्स के कायल हो गए हैं और गाने पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में पुष्पा ब्रांड की ताकत को दिखाया गया है.

गाने के जबरदस्त हुक स्टेप ने 'पुष्पाइज्म' के क्रेज को बढ़ा दिया है, जो 'पुष्पा: द राइज' के डेब्यू के बाद से पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया है. 

6 भाषाओं में रिलीज हुई 'पुष्पा-पुष्पा'
'पुष्पा 2' के पहले सिंगल 'पुष्पा-पुष्पा' को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है. ये गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज हुआ है.

देवी श्री प्रसाद ने गाने के अलग-अलग वर्जन गाने के लिए नकाश अजीज, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे पॉपुलर सिंगर्स को शामिल किया है.

Pushpa 2 First Single OUT: 'पुष्पा 2' का पहला गाना रिलीज, Allu Arjun का हुक स्टेप देख 'पुष्पा-पुष्पा' रटने लगेंगे आप

'पुष्पा 2' की रिलीज डेट (Pushpa 2 The Rule Release Date)
'पुष्पा 2' का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया था. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' इसी साल 15 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देगी.

'पुष्पा 2' की स्टारकास्ट (Pushpa 2 The Rule Star Cast)
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. इसके अलावा फहद फासिल भी फिल्म का हिस्सा होंगे. फिल्म से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. अब फैंस को बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

पुष्पा: द राइज का सीक्वल है 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' साल 2021 की उनकी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है. इस फिल्म ने ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. फिल्म का डायलॉग- 'पुष्पा, मैं झुकेगा नहीं साला', काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा फिल्म के गाने श्रीवल्ली ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी, जिसमें रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दी थी.

ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing: फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की सुसाइड की कोशिश, जानें- अब कैसी है हालत

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget