एक्सप्लोरर

Salman Khan House Firing: फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की सुसाइड की कोशिश, जानें- अब कैसी है हालत

Salman Khan House Firing: सलमान खान फायरिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की कोशिश की है. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Salman Khan House Firing: सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही. दरअसल मामले मे  गिरफ्तार एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश की है।.अनुज पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है. थापन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसी है सुसाइड की कोशिश करने वाले आरोपी की हालत
4 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक मुहैया कराने के संदिग्ध आरोपी अनुज थापन ने बुधवार को मुंबई में आयुक्त कार्यालय के भीतर क्राइम ब्रांच के लॉकअप में हिरासत में रहते हुए अपनी जान लेने की कोशिश कीय उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे फौरन सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया है. थापन को मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को पंजाब से सोनू सुभाष चंदर के साथ गिरफ्तार किया था.

 विक्की गुप्ता और सागर पाल ने की थी फायरिंग
दो अन्य, विक्की गुप्ता और सागर पाल, जिन्होंने कथित तौर पर गोलियां चलाईं थी वे भी पुलिस हिरासत में हैं. घटना वाली रात दोनों को मोटरसाइकिल पर इलाके से निकलते हुए सीसीटीवी में देखा गया थायसभी चार आरोपियों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने कहा था कि उसे लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों को मामले में मोस्ट वांटेड संदिग्ध घोषित कर दिया था. 

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कथित तौर पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था. 14 अप्रैल की सुबह, दो शख्स मोटरसाइकिल पर आए और अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाईं. घटना के बाद हमलावर तेजी से मौके से भाग गए थे. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों संदिग्धों ने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था. 

लंदन में हैं सलमान
इस बीच, सलमान खान इस समय लंदन में हैं जहां उन्होंने ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की. इंटरनेट पर वायरल हो रही कई तस्वीरों में बैरी और सलमान दोनों वेम्बली स्टेडियम के अंदर नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अरबों की दौलत, लग्जरी गाड़ियां, रानी की तरह ठाठ-बाट से रहती हैं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस की नेटवर्थ जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget