एक्सप्लोरर

Salaar Release: प्रभास के फैंस के लिए आई खुशखबरी! रात के 1 बजे तक के शो के लिए भी होगी बुकिंग

Salaar Booking For Midnight Show: तेलंगाना सरकार ने प्रभास की फिल्म के लिए रात 1 बजे के शो चलाने की इजाजत दे दी है. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस जमकर मिडनाइट शो के लिए बुकिंग कर रहे हैं.

Salaar Booking For Midnight Show: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है जिसमें फिल्म करोड़ों में कमा रही है. एडवांस बुकिंग में 'सालार' ने अब तक 4,16,883 टिकट बेच लिए हैं और 9.41 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है. इस बीच प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

दरअसल इंडिया टूडे में छपी एक खबर के मुताबिक तेलंगाना सरकार ने प्रभास की फिल्म के लिए रात 1 बजे के शो चलाने की इजाजत दे दी है. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस जमकर मिडनाइट शो के लिए बुकिंग कर रहे हैं. बता दें कि प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म तेलुगू में शूट की गई है और 22 दिसंबर को ये तेलुगू के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

निखिल सिद्धार्थ ने जताई खुशी
'सालार' के मिडनाइट शो की अनाउंसमेंट होने पर एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरे साथ श्रीरामुलु थिएटर में सुबह 1 बजे के शो 'सालार' के लिए 100 टिकटें दे रहे... खास तौर पर डार्लिंग प्रभास भाई के कट्टर फैंस के लिए.. 10 साल पहले मैंने इसी थिएटर में रात 1 बजे मिर्ची फिल्म का स्पेशल शो देखा था. आइए इतिहास दोहराएं.'

'सालार' की स्टारकास्ट
बता दें कि 'सालार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा श्रुति हसन लीड एक्ट्रेस की भूमिका में हैं. इसके अलावा जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू भी 'सालार' का हिस्सा हैं. फिल्म को 'केजीएफ' फेम फिल्म मेकर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. 

ये भी पढ़ें: जब पैसों की तंगी से जूझ रहे थे संदीप रेड्डी वांगा, तब फैमिली ने यूं की थी 'एनिमल' डायरेक्टर की मदद! बेचनी पड़ गई थी पुश्तैनी जमीन

 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget