एक्सप्लोरर

कन्नड़ एक्टर Chetan Kumar को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, हिंदुत्व को लेकर किए थे विवादित ट्वीट

Chetan Kumar: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को बेंगलुरु की एक अदालत ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. उन पर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

Chetan Kumar Judicial Custody: कन्नड एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट चेतन कुमार को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. चेतन को हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट के बाद बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एक्टर ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व की आलोचना की थी. चेतन को 21 मार्च को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट किया था और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

चेतन के इन ट्वीट के खिलाफ दर्ज कराई गई थी शिकायत
चेतन के खिलाफ बैंगलोर के एक शिवकुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत बेंगलुरु के शेषाद्रीपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. शिकायत में चेतन के ट्वीट का हवाला दिया गया था जिसमें कहा गया था कि "हिंदुत्व झूठ पर बना है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है.  "

चेतन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इन ट्वीट्स के जरिए चेतन ने बहुसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, जातियों के बीच दुश्मनी पैदा की और सांप्रदायिक दंगे भड़काए.

चेतन पर पहले भी दर्ज हो चुका है केस
कन्नड एक्टर पर पिछले साल भारतीय दंड संहिता के तहत कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में एक ट्वीट पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया था. उस समय दीक्षित हिजाब प्रतिबंध मामले की सुनवाई कर रही पीठ का हिस्सा थे. चेतन ने अपने ट्वीट में कहा था कि जस्टिस दीक्षित, जिन्होंने एक रेप के मामले में परेशान करने वाली टिप्पणी की थी, अब यह निर्धारित कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में हिजाब मंजूर हैं या नहीं, और सवाल किया कि क्या उनके पास ऐसा करने की क्लियरिटी है.

ये भी पढ़ें:-TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में फिर आया उछाल, फिल्म ने 15वें दिन इतने करोड़ कमाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या बीफ पसंद है?', मालविका शर्मा से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल
'क्या बीफ पसंद है?', मालविका शर्मा से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल
15 सालों से यश ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस के हैं किंग, 'टॉक्सिक' का क्या होगा हाल?
15 सालों से यश ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस के हैं किंग
'लेनिन' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्म
'लेनिन' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget