एक्सप्लोरर

कुबेरा में धनुष की एक्टिंग के दीवाने हुए चिरंजीवी, नेशनल अवॉर्ड की मांग

Chiranjeevi on Kuberaa: चिरंजीवी ने फिल्म 'कुबेरा' में धनुष के अभिनय की खूब तारीफ की और कहा कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए.

Chiranjeevi on Kuberaa: तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कुबेरा' में देवा के किरदार को लेकर अभिनेता धनुष की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस किरदार को सिर्फ धनुष ही निभा सकते थे. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार है कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए.

धनुष की परफॉर्मेंस ने चुराया दिल

रविवार को फिल्म 'कुबेरा' की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई. इसमें चिरंजीवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की खूब तारीफ की और कहा कि फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है और यह जल्दी ही सुपरहिट बनने की राह पर है.

चिरंजीवी ने कहा, "देवा का किरदार धनुष के अलावा कोई और नहीं निभा सकता. फिल्म देखते समय मैं धनुष को पहचान ही नहीं पाया. वह अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए थे. मुझे यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह लगी. ऐसा लगा जैसे सच में सब कुछ हमारे सामने हो रहा हो."

धनुष को नेशनल अवॉर्ड देने की मांग

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में जिसने मेरा दिल छू लिया, वह देवा का किरदार है. यह किरदार धनुष के अलावा कोई और नहीं कर सकता. उनके लिए यह अब आम बात बन गई है, लेकिन मैं धनुष को पहले से ही बधाई देना चाहता हूं. बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड धनुष को जरूर मिलना चाहिए. अगर उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो हम सबको गर्व होगा. अगर नहीं मिला, तो ऐसे नेशनल अवॉर्ड्स का कोई मतलब नहीं रह जाता. आप यह अवॉर्ड जरूर जीतोगे."

फिल्म की टीम को मिला सम्मान और प्रशंसा

चिरंजीवी ने फिल्म में काम करने वाले नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और निर्देशक शेखर कम्मुला की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन सबका योगदान फिल्म को शानदार बनाने में बहुत अहम रहा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

शेखर कम्मुला को बताया बेहतरीन निर्देशक

निर्देशक शेखर कम्मुला के बारे में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा कि शेखर बहुत ही प्रतिभाशाली निर्देशक हैं. शेखर ने हर फिल्म को एक नगीने की तरह बनाया है, और इसी वजह से वह दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं.

नागार्जुन ने कहा, "जब मेरी फिल्म 'स्टेट राउडी' की शूटिंग चल रही थी, तब शेखर एक फैन के तौर पर मुझसे मिले थे. मैं बहुत खुश हूं कि उसी दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया."

चिरंजीवी ने आगे कहा कि शेखर की फिल्में हकीकत के बहुत करीब होती हैं, और उनकी फिल्मों के किरदार बहुत अच्छे से लिखे और दिखाए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'राका' में प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाएंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'राका' में प्रेग्नेंट महिला बनेंगी दीपिका पादुकोण? जाह्नवी-रश्मिका के किरदार भी हुए लीक
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत हैं एक्टर के आरोप'
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम', बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- 'गलत है आरोप'
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget