एक्सप्लोरर

'जय श्री राम' का नारा लगाकर Annapoorani विवाद पर नयनतारा ने मांगी माफी, कहा- भावनाओं को आहत करना मकसद नहीं था

‘अन्‍नपूर्णी’ को लेकर बीते दिनों बड़ा विवाद छिड़ गया था. फिल्म पर 'हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगा था. वहीं अब नयनतारा ने इसके लिए सभी से माफी मांगी है.

Annapoorani Controversy: नयनतारा की फिल्म ‘अन्‍नपूर्णी’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद हो रहा है. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है. एक्ट्रेस ने कहा है कि वो खुद भगवान में पूजती हैं और किसी की भावनाओं को आहत करना उनकी टीम का मकसद नहीं था.

नयनतारा ने माफी मांगते हुए क्या लिखा
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चोड़ा नोट शेयर किया है. उन्होंने इस नोट की शुरुआत जय श्रीराम लिखकर की है. इसके बाद वह लिखती हैं कि 'मैं ये नोट काफी भारी मन से लिख रही हूं. मेरी फिल्म अन्‍नपूर्णी ना सिर्फ एक फिल्म है बल्कि ये फिल्म लोगों को अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

लोगों को ठेस पहुंचाना हमारा मक्सद नहीं था
उन्होंने आगे लिखा, 'हम इस फिल्म के जरिए एक पॉजिटिव मैसेज देना चाहते थे, लेकिन अनजाने में हमने कुछ लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाई. मेरा या मेरी टीम का ऐसा कोई मक्सद नहीं था कि हम लोगों को तकलीफ पहुंचाए. मैं खुद भी वह इंसान हूं जो भगवान को मानती है. मैं भगवान की पूजा करती हूं, मंदिर जाती हूं. इसलिए ये आखिरी चीज होगी जो मैं करुंगी. मैंने जिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं. पिछले दो दशक के फिल्मी करियर में मेरी मक्सद सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिविटी फैलाना रहा है.'

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से इस फिल्म पर जमकर विवाद हो रहा है. एक दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई जब ये फिल्म 29 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई है, जो हड़कंप मच गया. फिल्म पर 'हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाया गया, जिसके बाद इस फिल्म को ओटीटी से हटा दिया गया. 

फिल्म को लेकर खूब मचा था बवाल
बता दें कि फिल्म में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. मूवी में भगवान श्रीराम को ‘मांस खाने वाला’ बताया गया है. जिस वजह से लोग भड़क उठे थे और  नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग शुरु कर दी थी. वहीं विवाद बढ़ता देख नेटफ्लिक्स ने फौरन इसपर एक्शन लिया और हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नयनतारा की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला लिया.  

ये भा पढ़ें: Captain Miller vs Ayalaan: बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में ही थमा 'कैप्टन मिलर' का कारोबार! कम हुई 'अयलान' की भी कमाई, जानें कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget