एक्सप्लोरर

घर पर हुई तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने शेयर की पहली पोस्ट, 'पुष्पा 2' स्टार ने लिख दी ये बात

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर पर हाल ही में कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी. वहीं पुष्पा 2 स्टार ने इस घटना के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

Allu Arjun First Post After Home Vandalised: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज के बाद से ही विवादों में हैं. दरअसल पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद तेलुगु स्टार को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मृतक महिला का बेटा भी भगदड़ में  घायल हो गया था और उसकी हालत भी गंभीर है. वहीं इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी.

इसके बाद बीते रविवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में इंसाफ की मांग करते हुए तोड़फोड़ की थी. इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया हैं. 

घर पर हुई तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने की पहली पोस्ट
हालाँकि अल्लू अर्जुन ने घटनाओं के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन वह यशराज फिल्म्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार रात एक्स पर लौट आए. बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा 2 की सराहना की थी. वाईआरएफ ने पोस्ट में लिखा था, “रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने होते हैं और नए रिकॉर्ड हर किसी को एक्सीलेंस की ओर धकेलते हैं. इतिहास की पुस्तकों को फिर से लिखने के लिए पूरी पुष्पा 2 द रूल की टीम को बधाई. फायर नहीं, वाइल्ड फायर!!!!" 

 

अल्लू अर्जुन ने प्रोडक्शन हाउस को एक प्यारी सी शुभकामना के साथ पोस्ट का जवाब दिया. अल्लू अर्जुन ने लिखा, “थैंक्यू… सो ग्रेसफुल. आपकी शुभकामनाओं से हम्बल हूं. थैंक्यू, मैं अभिभूत हूं. उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड जल्द ही एक दिल छू लेने वाली वाईआरएफ फिल्म द्वारा तोड़ा जाएगा, और हम सभी कलेक्टिवली एक्सीलेंस की ओर बढ़ेंगे.” अल्लू अर्जुन ने अपने घर के बाहर हुई घटना के बारे में कुछ ना कहने का फैसला किया.

अल्लू के घर तोड़फोड़ में शामिल 6 को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि  प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रविवार को पुष्पा 2 एक्टर के जुबली हिल्स स्थित घर में तोड़फोड़ की थी. उन्होंने भगदड़ में मारी गई महिला के लिए न्याय की मांग करते हुए एक्टर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. वहीं  विरोध प्रदर्शन में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि  उन्हें सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया. 

अल्लू अर्जुन के पिता ने कही थी ये बात
हालाँकि अल्लू अर्जुन ने इस घटना के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन उनके पिता अल्लू अरविंद ने घटना को लेकर मीडिया से बात की थी. उन्होंने कहा था, ''आज हमारे घर पर जो हुआ वह सबने देखा है. लेकिन अब समय आ गया है कि हम उसके अनुसार कार्य करें. अभी हमारे लिए किसी भी बात पर रिएक्शन देने का सही समय नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा था कि पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. किसी को भी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.लेकिन मैं सिर्फ इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दूंगा क्योंकि मीडिया यहां है. अब संयम बरतने का समय है. कानून अपना काम करेगा.''

ये भी पढ़ें:-Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 4:मंडे को घटी ‘मुफासा: द लायन किंग’ की कमाई, लेकिन 50 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पिरिट' से आया बड़ा अपडेट, प्रभास ने शुरू की इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग
'स्पिरिट' से आया बड़ा अपडेट, प्रभास ने शुरू की इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग
Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
मंगलवार को चमकी 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल?
Rao Bahadur Review: ये एक मेंटल सिनेमा है, तेलुगु सिनेमा में कमाल का प्रयोग
राव बहादुर रिव्यू: ये एक मेंटल सिनेमा है, तेलुगु सिनेमा में कमाल का प्रयोग
'टॉक्सिक' के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर पर क्यों मचा बवाल? बेनेडिक्ट गैरेट बोले- लोगों को इस तरह के कंटेंट से दिक्कत है
'टॉक्सिक' के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर पर क्यों मचा बवाल? बेनेडिक्ट गैरेट बोले- लोगों को इस तरह के कंटेंट से दिक्कत है

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget