एक्सप्लोरर

AA23 पर अल्लू अर्जुन-लोकेश का हिंट, जल्द आएगी नई खबर!

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज ने AA23 की नई तस्वीर शेयर कर जल्द अपडेट देने का हिंद दिया है. फिल्म की थीम पर इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं और शूटिंग 2026 में शुरू होगी.

पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ऐसे में सुपरस्टार पुष्पा फ्रैंचाइज़ी की ज़बरदस्त कामयाबी से एक एक स्टैंडर्ड सेट करने के बाद, अपनी आगामी फिल्म, राका के लिए उत्सुकता को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. बता दें कि फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही हर तरफ इसके लेकर ज़बरदस्त हलचल का माहौल बन गया है.

हालांकि, जहां हर कोई फिल्म से जुड़ी और अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, वहीं सुपरस्टार ने फिल्म में लोकेश कनगराज के साथ काम करने के बारे में एक और दिलचस्प अपडेट  के लिए भी तैयारी शुरू कर दी हैं. बता दें कि फिल्म का टेंटेटिवली टाइटल AA23 है.

लोकेश ने शेयर की तस्वीर

हाल ही की बात करें तो, लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के साथ एक डिस्कशन सेशन से ली गई बिहाइंड द सीन की तस्वीर साझा की है. एक सेटअप की बालकनी में बैठे दोनों पावरहाउस, एक सीरियस नैरेटिव डिस्कशन पर विचार करते नजर आ रहे हैं.

इस दौरान अल्लू अर्जुन स्टाइलिश शॉर्ट-क्रॉप्ड हेयरस्टाइल, चश्मा और प्रिंटेड कैजुअल शर्ट पहने, लोकेश के इशारों को ध्यान से सुनते हुए सीन को ब्रेक कर रहे हैं. सामने आई तस्वीर के फ्रेम में मौजूद एनर्जी सब कुछ बयां कर रही है यानी बिहाइंड द सीन कुछ बहुत बड़ा हो रहा है. तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोकेश ने लिखा है, "इंटरेस्टिंग अपडेट्स जल्द आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन, माइथ्री मूवी मेकर्स और अनिरुद्ध रविचंदर को भी टैग किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lokesh Kanagaraj (@lokesh.kanagaraj)

थीम ने बनाया रिकॉर्ड

यह कमाल का अपडेट ऐसे वक्त में आया है, जब फिल्म के म्यूजिक ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. हाल ही में AA23 के इर्दगिर्द चर्चा का माहौल गर्मा गया, और यह तब और बढ़ गया, जब 23Theme CST ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा रील्स में इस्तेमाल होने वाला पहला थीम OST बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

अनिरुद्ध रविचंदर की दमदार कंपोजिशन और अल्लू अर्जुन की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कामयाबी की ओर इशारा करते लिरिक्स की वजह से यह ट्रैक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.  इस बड़ी सफलता को सेलिब्रेट करते हुए लोकेश ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने इस मशहूर लिरिक की ओर इशारा करते हुए कैप्शन लिखा, 'Add it up, that's us!' वहीं, मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स ने पुष्टि की है कि इस बड़े कोलैबोरेशन की शूटिंग 2026 में शुरू होगी.

बड़ी टीम के साथ बनेगी फिल्म

इस पोस्ट ने तुरंत पूरे देश के सिनेमा लवर्स और फैंस के बीच तहलका मचा दिया. इंडियन सिनेमा के दो सबसे मशहूर क्रिएटर्स को एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए आते देखकर हाइप का लेवल एकदम ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है.

एक तरफ जहां लोकेश अपनी वर्ल्ड-क्लास एक्शन स्टोरीटेलिंग और ज़बरदस्त यूनिवर्स-बिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन अपनी बेमिसाल स्क्रीन प्रेजेंस और बॉक्स-ऑफिस पर दबदबे के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में फैंस एक ऐसे सिनेमैटिक तूफान के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया.

AA23 का डायरेक्शन विजनरी फिल्ममेकर लोकेश कनगराज कर रहे हैं और इसे जाने माने बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स का समर्थन प्राप्त है, जो ग्लोबल ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा' फ्रैंचाइज़ के पीछे का पावरहाउस प्रोडक्शन हाउस है.  इस उत्साह को और बढ़ाने वाले हैं म्यूजिकल जीनियस अनिरुद्ध रविचंदर, जो हाल के समय के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले संगीतकार हैं, और जो AA23 के लिए संगीत तैयार करने जा रहे हैं. एक अनोखी टीम के एक साथ आने से, AA23 बिना किसी शक भारतीय सिनेमा द्वारा अब तक देखे गए सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली सहयोगों में से एक के रूप में आकार ले रहा है.

दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

मयूरी सिंह एबीपी लाइव में बतौर कंसल्टेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. वे मुख्य रूप से ओटीटी, फैशन और लाइफस्टाइल बीट पर ट्रेंडिंग व तथ्यपरक खबरें लिखती हैं. 
इसके साथ ही वे डिजिटल पॉडकास्ट कंटेंट को कवर करने में गहरी रुचि रखती हैं. पूर्व में एबीपी न्यूज़ में ही एक साल की संपादकीय इंटर्नशिप कर चुकीं मयूरी ने 
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा दबदबा, उड़ता तीर ने भी दिखाया दम, जानें- 'दृश्यम 3'-'नई नवेली' का कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा दबदबा, उड़ता तीर ने भी दिखाया दम, जानें- कलेक्शन
'रामायण' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में 36 लाख से ज्यादा बिके टिकट,
'रामायण' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाई 130 करोड़ के पार
रजनीकांत की 'जेलर 2' की अब थम रही रफ्तार, क्या 500 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
रजनीकांत की 'जेलर 2' की अब थम रही रफ्तार, क्या 500 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget