एक्सप्लोरर

4 शादियां कर चुके एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए आरोप, कहा- 'मैं मर गई तो ये जिम्मेदार होगा'

Actor Bala Accused Of Cheating: जाने-माने साउथ एक्टर पर उनकी एक्स वाइफ ने धोखा देने और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर वे मर गईं तो इसकी वजह एक्टर ही होंगे.

साउथ एक्टर बाला पर उनकी एक्स वाइफ एलिजाबेथ उदयन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एलिजाबेथ ने अस्पताल के बेड से अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके एक्स हसबैंड बाला होंगे. एलिजाबेथ ने एक्टर पर धोखा देने और उन्हें फिजिकली प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं.

एलिजाबेथ उदयन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'क्या मुझे मरने से पहले इंसाफ मिलेगा?' वीडियो में वो कहती हैं- 'मैं इस हालत में वीडियो नहीं बनाना चाहती थी. लेकिन मैं बहुत कुछ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. मुझे कई धमकियों वाले वीडियो और काउंटर-केस मिले, जिनमें मुझे अपने परिवार की रक्षा करो और पैसे चूसने वाली जोंक कहा गया.'

'अगर मैं मर गई तो इसका पूरा जिम्मेदार...'
बाला की एक्स वाइफ आगे कहती हैं- 'वो तो यहां तक कह रहे हैं कि शादी हुई ही नहीं. कोई समारोह ही नहीं हुआ, वो कह रहे हैं कि ये सब मेरा मनगढ़ंत है. फिर मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने लोगों के सामने मुझे अपनी पत्नी के रूप में क्यों पेश किया, इंटरव्यू और स्टेज शो क्यों किए. एलिजाबेथ कहती हैं- अगर मैं मर गई तो इसका पूरा जिम्मेदार वही इंसान होगा. मैंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि पुलिस मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. फिर शिकायत डीवाईएसपी ऑफिस को भेज दी गई. वो एक बार पूछताछ के लिए मेरे घर आए थे. लेकिन उसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली. मामला अदालत में चल रहा है. कई बार वो और उनके वकील पेश नहीं हुए.'

'मुझे धोखा दिया, मेरा शारीरिक शोषण किया...'
एलिजाबेथ ने बाला पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने आगे कहा- 'अगर मैं मरती हूं तो इसकी वजह सिर्फ एक व्यक्ति (बाला) होगा. उसने मुझे धोखा दिया, मेरा शारीरिक शोषण किया और मीडिया में मुझे बदनाम किया. सिर्फ उसने ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार ने. मैं ये सब इस उम्मीद से कर रही हूं कि मुझे किसी तरह न्याय मिलेगा. सब कहते हैं कि लड़कियों को इंसाफ मिलेगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि न्याय सिर्फ अमीरों और ताकतवर लोगों के लिए है.'

आरोपों पर बाला ने दी सफाई
वहीं एक्टर बाला ने एक्स वाइफ के इन आरोपों पर रिएक्ट किया है. मातृभूमि न्यूज से बात करते हुए एक्टर ने कहा- 'मैं अब अपनी पत्नी कोकिला के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा हूं. शादी के बाद से हमारा एक बार भी झगड़ा नहीं हुआ. जब मेरी ज़िंदगी इतनी अच्छी चल रही है, तो मैं किसी और को क्यों तकलीफ दूं? मैं यहां अपनी सफाई देने नहीं आया हूं. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

'मेरे परिवार और मेरे साथ यहां गलत बर्ताव हो रहा है'
बाला ने आगे कहा- 'कोर्ट का आदेश भी है, जिसके मुताबिक हम दोनों में से किसी को भी इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है. उसने इसका उल्लंघन किया है. फिर भी, मैं यही कहता हूं कि वो मेरी दुश्मन नहीं है. ना तो मैं हाल ही में उससे मिला हूं, न ही उसे फोन किया है. पहले मैंने कहा था कि पैसों के लिए मुझ पर ये एक सामूहिक हमला है. मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खोया है. मेरी बस यही गुजारिश है कि अब मुझे अकेला छोड़ दो. मेरे परिवार और मेरे साथ यहां गलत बर्ताव हो रहा है.'

चार बार शादी कर चुके हैं बाला!
बता दें कि बाला ने चार बार शादी की है. उन्होंने 2008 में चंदना सदाशिव से शादी की थी जिनसे एक साल बाद ही तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने अमृता सुरेश से शादी की जिनसे 9 साल बाद उनका डिवोर्स हो गया. एलिजाबेथ उनकी तीसरी बीवी थीं जिनसे उन्होंने 2021 में शादी की थी और 2024 में ही अलग हो गए. 2024 में ही बाला ने कोकिला से चौथी शादी रचाई है. हालांकि बाला ने मनोरमा ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सिर्फ दो ही शादियां की हैं. उनके मुताबिक उनकी पहली बीवी चंदना थीं और दूसरी वाइफ कोकिला हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
अगले हफ्ते से बदल जाएगी विजय की 'जन नायकन', जोड़े जाएंगे 6 नए सीन
अगले हफ्ते से बदल जाएगी विजय की 'जन नायकन', जोड़े जाएंगे 6 नए सीन
नहीं रही तेलुगु सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला, 75 साल की उम्र ली अंतिम सांस
नहीं रही तेलुगु सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला, 75 साल की उम्र ली अंतिम सांस
Jana Nayagan BO Day 5 Worldwide: 'जना नायकन' की वर्ल्डवाइड तबाही, बनी विजय की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जना नायकन' की वर्ल्डवाइड तबाही, बनी विजय की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget