एक्सप्लोरर

एक 'रामायण' का बजट 4000 करोड़, इतने में तो बन गईं भारत की टॉप 8 महंगी फिल्में

Ramayana Covers Top Expensive Films Budget: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपए है. इतने रुपए में भारत की अब तक की 8 महंगी फिल्में बन गई थीं.

नितेश तिवारी की ड्रीम फिल्म 'रामायण' के बजट ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में खुलासा किया है कि इस मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपए है. ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. भारत की अब तक की 8 बड़ी फिल्मों का बजट मिला दिया जाए, तब जाकर ये 'रामायण' के 4000 करोड़ की लागत के बराबर होगा.

1.कल्कि 2898 एडी
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. 27 जून, 2024 को रिलीज हुई इस माइथोलॉजिकल साई-फाई फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए था. 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास लीड रोल में दिखे थे. उनके साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अहम किरदार अदा करते नजर आए थे.

2.2.O
रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.O भी भारत की महंगी फिल्मों में से एक है. फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को 570 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था. एस शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैकसन भी अहम रोल में थे.

3.आरआरआर
जूनियर एनटीआर और राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. वहीं इसका बजट भी कुछ कम नहीं था. एस एस राजामौली ने 'आरआरआर' को 550 करोड़ के बजट में बनाया था. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे.

4.आदिपुरुष 
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी. बड़ा बजट होने की वजह से ही मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म 500 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी.

5.पोन्नियिन सेल्वन 1
विक्रम, कार्थी, जयराम रवि और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का बजट भी 500 करोड़ रुपए था.

6.पुष्पा 2- द रूल
2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का बजट 400-500 करोड़ रुपए था.

7.ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन ये एक महंगी फिल्म थी क्योंकि इसका बजट 410 करोड़ रुपए था. फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में थे.

8.साहो
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' भी फ्लॉप साबित हुई थी. सुजीत के डायरेक्शन वाली ये फिल्म भी 350 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई थी.

हिट होने के लिए 'रामायण' को कमाने होंगे इतने करोड़
इन 8 फिल्मों के बजट को जोड़ लिया जाए तो ये 4000 करोड़ के करीब होगा जो कि 'रामायण' के बजट के बराबर होगा. बॉक्स ऑफिस का फॉर्मूला कहता है कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए उसे लागत से दोगुना कलेक्शन करना होगा. यानी 'रामायण' को दोनों पार्ट्स को हिट होने के लिए कुल 8000 करोड़ रुपए कमाने होंगे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 7.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार शाम 7.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम 7.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.8 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार शाम तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget