एक्सप्लोरर

क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए सूरज पांचोली हैं जिम्मेदार? एक्टर ने एबीपी न्यूज़ को दी सफाई

सुशांत की तरह ही खुदकुशी करनेवाली उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन के सूरज के बच्चे से प्रेग्नेंट होने और दोनों की मौत में अपना हाथ होने की खबरों से परेशान सूरज पांचाली ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

मुम्बई : क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभिनेता सूरज पांचोली का कोई कनेक्शन है? क्या सुशांत की तरह ही सुसाइड करनेवाली उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान मरने से पहले सूरज से प्रेग्नेंट थीं? क्या इसी बात को लेकर सुशांत और सूरज से नाराज थे और फिर दोनों में लड़ाई हुई थी? क्या इस मामले में सलमान ने सुशांत को दरकिनार कर सूरज का बचाव किया? क्या सुशांत ने सूरज को एक्सोज करने का फैसला कर लिया था? क्या सुशांत की आत्महत्या के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं?

ऐसे ही तमाम सवालों के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मान रहे हैं कि सुशांत की मौत से सूरज पांचाली के तार भी जुड़े हैं. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सीधे सूरज पंचाली को फोन कर इस वायरल पोस्ट के बारे में बात की, तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ को सभी सवालों के जवाब विस्तार से दिये.

खुदकुशी से पहले दिशा सालियान के सूरज के बच्चे से गर्भवती होने की खबर पर सूरज ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैं सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा से जिंदगी में कभी नहीं मिला, न किसी पार्टी में, न किसी के घर पर और न ही कभी अकेले में. खुद दिशा और दिशा की आत्महत्या के बारे में मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला. जिस तरह से दिशा और सुशांत का की खुदकुशी को मुझसे जोड़ा जा रहा है, वो सरासर बेबुनियाद और गलत है. मैं इस तरह की खबरों से बहुत ही आहत हूं. मुझपर जिया खान की खुदकुशी को लेकर पहले से ही एक केस चल रहा है. उस केस ने मेरी बहन को मानसिक रूप से बेहद परेशान किया और अब सुशांत और दिशा की खुदकुशी से मेरा नाम जोड़े जाने की खबरों ने मेरे बहन को गहरे तक प्रभावित किया है. मेरी तरह ही वो भी इन ऊल-जलूल इल्जामों से काफी दुखी है. अगर दिशा और सुशांत को लेकर कोई साजिश हुई है तो पुलिस को भी इसके बाते में पता चलता."

सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत के बाद सूरज के साथ उनके झगड़ों को लेकर भी तमाम बातें लिखीं गयीं और इस नये वायरल पोस्ट में भी सुशांत के साथ उनकी लड़ाई और सुशांत द्वारा उनका पर्दाफाश करने की तैयारी के बाद साजिशन उनकी हत्या का आरोप लगाया गया है. सूरज कहते हैं, "सुशांत और मैं भले ही बहुत ही अच्छे दोस्त न रहे हों, मगर हम दोनों में किसी तरह का कभी कोई मनमुदाव नहीं था और न ही हममें कभी किसी तरह का कोई झगड़ा हुआ था. 2017 में एक अखबार ने सुशांत और मेरे बीच झगड़े की खबर छापी थी, तो सुशांत ने फोन कर इस मामले में उसी अखबार को मुझे सफाई देने को कहा था. तब मैंने अखबार को कहा था कि हम दोनों के बीच कभी कोई लड़ाई हुई ही नहीं."

सूरज आगे कहते हैं, "इस मसले में सलमान खान का भी कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें जानबूझकर इस मामले में घसीटा गया और बताया जा रहा है कि उनके कैंप में होने की वजह से सलमान ने मेरा पक्ष लिया और सुशांत को दरकिनार किया गया. सुशांत मुझे अपने छोटे भाई की तरह मानता था. उससे अपनी फिल्म 'राब्ता' के प्रीमियर में बुलाया था और मैं गया भी था. अगर हममें किसी तरह की तकरार होती तो वो मुझे प्रीमोयर पर क्यों बुलाता?"

सूरज कहते हैं कि सुशांत की खबर ने बाकियों की तरह उन्हें भी झकजोर दिया हैं. सूरज कहते हैं, "हमें इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के परिवारों वालों पर इस वक्त क्या गुजर रही होगी. जिस तरह की बेसिर-पैर की खबरें दोनों के बारे में लिखी जा रहीं हैं, उससे दोनों के परिवारवाले और भी आहत महसूस कर रहे होंगे. मेरा भी परिवार हैं. सोचिए उनपर इन सब निराधार बातों का क्या असर पड़ रहा होगा."

सूरज ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी दी कि सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म 'काई पो चे के लिए उनका भी ऑडिशन लिया गया था, मगर उन्हें उस फिल्म के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया. बाद में उस रोल को पर्दे पर अमित साध ने निभाया था. आप इस बात की तस्दीक फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर से भी कर सकते हैं."

सलमान खान द्वारा 2015 में 'हीरो' फिल्म से लॉन्च किये गये सूरज कहते हैं कि स्टार किड होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में काफी संघर्ष करना पड़ा है. सूरज कहते हैं, "अगर मैं सलमान खान के कैंप का सदस्य होता तो मुझे आसानी से फिल्में मिलती तो मैं उनके प्रोडक्शन की 10 फिल्में कर चुका होता."

अपनी गर्लफ्रेंड रही जिया खान की खुदकुशी के मामले में कोर्ट केस का सामना कर रहे सूरज ने कहा, "मैं इस मामले को लेकर पहले से ही कम परेशानियां नहीं झेल रह रहा हूं. पिछले 7-8 सालों से मैं लगातार इस मामले में बिना एक भी पेशी मिस किये कोर्ट की कार्यवाही में हाजिर रहता हूं, लेकिन जिया की मां राबिया खान हमेशा कोर्ट से नदारद रहती हैं और ऐसे में मामले में और भी देरी होती चली जा रही है."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget