एक्सप्लोरर

स्पेन के तनाव भरे माहौल में सेल्फ-आइसोलेट हैं श्रिया सरन, वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

श्रिया सरन वर्तमान में स्पेन के बर्सिलोना में हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के माध्यम से वह अपने आइसोलेशन के दौरान अपनी सकारात्मकता दिखा रही हैं.

कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर को अपनी चपेट में ले लिया है. चीन के वुहान शहर में पनपे इस वायरस ने यूरोप के देशों को काफी प्रभावित किया है. इटली में कोरोना वायरस से फैले बीमारी से अब तक 4800 से भी ज्यादा मौतें हो गई हैं. वायरस के संक्रमण ने व्यापार, पर्यटन उद्योग और मनोरंजन जगत को बुरी तरह प्रभावित किया है. घातक वायरस ने न केवल हमारे दैनिक जीवन को बल्कि भविष्य में भी कई इवेंट्स को प्रभावित किया है. 'सूर्यवंशी', '83' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों की रिलीज़ की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है.

साउथ की स्टार श्रिया सरन वर्तमान में स्पेन के बर्सिलोना में हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के माध्यम से वह अपने आइसोलेशन के दौरान अपनी सकारात्मकता दिखा रही हैं. स्पेन में तनावभरे माहौल के बीच श्रिया सकारात्मक ऊर्जा साझा कर रही हैं. वीडियो में वह काले रंग के शॉर्ट्स में और गुलाबी रंग के स्वेटर में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री अपने पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ डांस करते नजर आईं.

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "बर्सिलोना में घर में बैठे हुए 10 दिन हो गए. जब यह सब खत्म हो जाए मैं, एक बार आपका हाथ पकड़ना चाहती हूं. कृपया घर पर रहें. खुद को सुरक्षित रखें, बुजुर्गो का ध्यान रखें. बच्चे भी स्वस्थ रहें. मेरे जैसा व्यवहार न करें..इस बीच खुश रहें, प्यार बांटे और सिर्फ अच्छी बाते करें."

उल्लेखनीय है कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब भारत में कुल 315 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. शुक्रवार शाम तक भारत में कुल 236 कोरोना के मरीज थे लेकिन अगले ही दिन यानी शनिवार को यह बढ़कर 315 हो गए.

इन 315 कोरोना मरीजों में 39 विदेशी मूल के नागरिक हैं. राहत की बात ये है कि इसमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं इस वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. ये बीमारी भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं जहां 63 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

वहीं केरल में 40, उत्तर प्रदेश में 24, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, राजस्थान में 17, हरियाणा में 17, पंजाब में 13 और कर्नाटक में 15 मामले सामने आए है. वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पुडुचेरी में 1, लद्दाख में 13, जम्मू कश्मीर में 4 और चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आया है.

यहां पढ़ें

Coronavirus के चलते टली कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी की शादी? जानें पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Sumona Chakravarti Health Update: 'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत
'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget