एक्सप्लोरर

'श्री कृष्णा' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले सुनील नागर के पास नहीं है खाने के पैसे, बोले- बेटा भी नहीं करता मदद

टीवी एक्टर सुनील नागर के सामने रोटी खाने का भी संकट हो गया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका घर तक भी बिक गया है और अब उनका परिवार भी साथ नहीं दे रहा है.

फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के लिए अपनी पहचान साबित करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कई लोग इस मुकाम को आराम से हासिल कर लेते हैं. उनकी यही पहचान कई बार उन्हें नुकसान भी दे देती हैं. ऐसा अक्सर धारावाहिक में काम करने वाले सितारों के साथ देखा गया है. एक ऐसे ही सितारे का नाम है- सुनील नागर. सुनील को आपने रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' में भीष्म पितामह के किरदार में देखा था.

उनकी एक्टिंग ने सीरियल में एक अलग ही जान फूंक दी थी. वो इस किरदार में इतनी जान फूंक देते हैं कि लोगों को एक बार लगने लगता है कि वह सच में भीष्म पितामह को देख रहे हैं. इसके बाद उनकी इसी पहचान के बाद वह किसी अन्य किरदार में फिट नहीं हो पाए और आज उनके सामने खाने तक का भी संकट उत्पन्न हो गया है. सुनील नागर को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर भी चल रही हैं, जिसमें उनके बैंक अकाउंट की डिटेल वायरल हो रही हैं.

सुनील ने अब एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि भी कर दी है. सुनील ने बताया कि वह आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया है और उन्हें अपना घर तक इसके लिए बेचना पड़ा, लेकिन कुछ समाधान नहीं निकल पाया. 

शुक्रगुजार हूं कि मुझे कोविड नहीं हुआ- सुनील नागर

सुनील ने इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह समय ऐसा है मुझे नहीं पता मैं किसे दोष दूं. जब मैं काम कर रहा था तब मैंने खूब कमाई की. मैंने कई हिट शोज किए और बहुत सी फिल्मों में काम किया. लोगों ने मेरे काम को पसंद किया और उन्होंने मुझे ज्यादा काम दिया. लेकिन आज मेरे पास कोई काम नहीं है. मैं एक प्रशिक्षित गायक भी हूं. कुछ दिन पहले एक रेस्त्रां ने गाने का ऑफर दिया. वो मुझे हर दिन का खर्च देते थे लेकिन लॉकडाउन के ऐलान के साथ रेस्त्रां बंद हो गया. पिछले कुछ महीनों से मैं अपना किराया भी नहीं दे पा रहा हूं.'

सुनील ने परिवार के बारे में बताया, 'बीते दिनों मुझे निजी तौर पर भी नुकसान हुआ. मैं उस बारे में बात नहीं कर सकता लेकिन मैंने अपने पैसे वहां लगाए. मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया. मैंने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दी. उसे कॉन्वेंट स्कूल में भेजा और आज मैं यहां हूं. मेरे भाई-बहन भी हैं लेकिन किसी को मेरी फिक्र नहीं है. शुक्रगुजार हूं कि मुझे कोविड नहीं है लेकिन मुझे दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं. मझे उम्मीद है कि कोई तो सुबह होगी जब सब ठीक होगा.'

ये भी पढ़ें-

चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, यहां जानिए Rishi Kapoor का 67 सालों का सफर

रणधीर कपूर के स्टाफ के 5 लोग भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया भर्ती

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: ' सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2' , बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी मचाएंगे गदर
'आवारापन 2' की आंधी में उड़ेगी सनी देओल की फिल्म, 'बंटवारा 1947' से 300% ज्यादा कमाई करेगी
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget