एक्सप्लोरर

Shilpa Shetty Reaction: धोखाधड़ी मामले में FIR पर छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, सफाई पेश कर बोलीं- सुबह उठते ही मुझे झटका लगा

Shilpa Shetty Reaction: धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई. इस पर रिएक्शन देते हुए शिल्पा ने कहा सुबह उठते ही FIR में अपना और राज का नाम देखकर मुझे झटका लगा.

Shilpa Shetty Reaction: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके द्वारा शुरू किए गए एक फिटनेस सेंटर में वित्तीय गड़बड़ी के संबंध में एक प्राथमिकी में पति-पत्नी का नाम लिया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दंपति ने अपने अखिल भारतीय उद्यम के लिए पूरे भारत में निवेशकों से पैसे लिए और जब उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये के भुगतान को वापस लेने की मांग की, तो उन्होंने उन्हें धमकी दी.

इस पर संज्ञान लेते हुए शिल्पा ने एफआईआर के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है और कानून के दायरे में अपने नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सार्वजनिक अपील की है. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया, जहां उन्होंने कहानी का अपना पक्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने लिखा, "सुबह उठते ही एफआईआर में अपना और राज का नाम देखकर मुझे झटका लगा है. मैं साफ कर दूं एसएफएल फिटनेस काशिफ खान चलाते थे. एसएफएल के नाम पर देशभर में जिम खोलने के अधिकार उनके ही पास थे." 


Shilpa Shetty Reaction: धोखाधड़ी मामले में FIR पर छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, सफाई पेश कर बोलीं- सुबह उठते ही मुझे झटका लगा

शिल्पा ने आगे लिखा, "इससे जुड़े सभी समझौते उन्होंने किए थे और बैंक से जुड़े लेन देन और रोज का कामकाज भी देखते थे. हमें पैसों के किसी लेनदेन की जानकारी नहीं है और हमें उन्होंने एक भी रुपया नहीं दिया है. सभी फ्रेंचाइजी सीधे काशिफ से संपर्क करतीं थीं. कंपनी 2014 में बंद हो गई और इसका पूरा कामकाज काशिफ ही देखते थे. मैंने पिछले 28 सालों में बहुत मेहनत की है इसलिए यह देखकर दुख होता है कि मेरा नाम और छवि किस आसानी से खराब की जा रही है."

बता दें कि सूत्रों ने बताया की नितिन बराई नाम के शिकायतकर्ता ने बांद्रा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था की जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट  कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने बराई के साथ चिटिंग की है.

बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ली और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा. बराई को इसके बाद 1 करोड़ 59 लाख 27 हज़ार रुपए का निवेश करने लगाया गया इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे तो इसे धमकी दी गई.

बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है, राज कूंद्रा, शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है.

ये भी पढ़ें:

Malaika Arora Photos: बॉडीकॉन ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का सुर्ख अंदाज, बालों को लहराते-संवारते गजब की तस्वीरें वायरल

Inside Photos: Ananya Panday की बहन Alanna Panday ने की सगाई, परिवार के सामने भरे महफिल में मंगेतर के साथ हो गईं कोजी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget