एक्सप्लोरर

कभी पढ़ा करते थे कविता फिर एक्टिंग में कैसे हुई Shailesh Lodha की एंट्री? बेहद दिलचस्प है Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो मिलने की कहानी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक कॉलेज में शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) कवि सम्मेलन को होस्ट कर रहे थे. उस वक्त इनका पॉपुलर शो वाह वाह क्या बात है आया करता था.

Shailesh Lodha in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में मेहता साहब (Mehta Sahib) के रोल में पिछले 13 सालों से शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) नजर आ रहे हैं. शो में इनका किरदार काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हैं जेठालाल (Jethalal) के परम मित्र और उनके फायर ब्रिगेड भी. इसके अलावा गोकुलधाम सोसायटी में आने वाली हर मुसीबत का हल देखने का इनका नजरिया काफी अलग भी है. इसलिए इनका किरदार हर किसी को खूब पसंद आता है. लेकिन शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) एक्टिंग से नहीं बल्कि कविता से जुड़े थे. यानी पेशेवर और शौकिया तौर पर शैलेश लोढ़ा कवि रहे हैं और कई मंचों से उन्होंने अपने हांस्य व्यंग्य के जरिए बेहतरीन कविताएं सुनाई, एक्टिंग से उनका सरोकार कम ही रहा. तो भला तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में उनकी एंट्री कैसे हुई. ये किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है. 

ऐसे बने कवि से एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुआ ये था कि एक कॉलेज में शैलेश लोढ़ा कवि सम्मेलन को होस्ट कर रहे थे. उस वक्त इनका पॉपुलर शो वाह वाह क्या बात है आया करता था. जिसे ये होस्ट भी करते थे. इस कॉलेज में हो रहे शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी भी पहुंचे थे और वो उन दिनों शो को लेकर ही कास्टिंग पर काम कर रहे थे जब उन्होंने शैलेश लोढ़ा को देखा तो वहीं पर उन्होंने इस शो का पॉपुलर किरदार तारक मेहता उन्हें ऑफर कर दिया. खास बात ये थी कि शैलेश लोढ़ा ने भी तुरंत इस शो के लिए हां भर दी. तब से लेकर अब तक हम उन्हें शो में मेहता साहब के रोल में देखते आ रहे हैं. 

शैलेश लोढ़ा की फीस
सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा एक पॉपुलर किरदार निभा रहे हैं वो खुद भी जाने माने लेखकर और कवि हैं. इसलिए वो शो में अच्छी खासी फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शैलेश लोढ़ा एक एपिसोड के 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं और लगभग हर एपिसोड में मेहता साहब की मौजूदगी दर्ज होती ही है. ऐसे में उनकी महीने की कमाई का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल बनें दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए लेते हैं 1.5 लाख! हाइ-फाइ हैं बाकी स्टार्स की भी फीस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget