एक्सप्लोरर

नीना गुप्ता के खुलासे पर बोले सतीश कौशिक- मैं दोस्ती के नाते उसे सपोर्ट करना चाहता था

हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ रिलीज की थी. जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ की हर परेशानी का जिक्र किया है. वहीं इसमें डायरेक्टर सतीश कौशिश से जुड़े कुछ किस्सें भी नीना ने शेयर किए है.

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने खुले विचारों और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के तजुर्बों को किताब की शक्ल दी है. नीना गुप्ता की किताब रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रही है और इन दिनों चर्चा की वजह बनी हुई है. इस किताब में एक जगह जिक्र है कि एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक ने उन्हें कैसे शादी का प्रस्ताव दिया था. वो भी उस वक्त जब मसाबा उनके पेट में थीं. ताकि मसाबा को पिता का प्यार मिल सके.

हम पुराने दोस्त हैं- सतीश कौशिक

किताब में हुए जिक्र को लेकर सतीश कौशिक ने कहा कि नीना से उनकी दोस्ती साल 1975 से है. हम एक दूसरे को नैन्सी और कौशिकन के नामों से पुकारते हैं. मैं उनके परिवार को भी अच्छे से जानता था. हम दिल्ली में करोल बाग के पास रहते थे. हम दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़े थे और थिएटर में काफी एक्टिव रहे हैं. सतीश कौशिक हंसते हुए कहते हैं कि वो जब हमारे यहां आती थी तो हंगामा मच जाता था. वो हर किसी को इम्प्रैस कर लेती थी. उसके विचार और बात रखने का तरीका लोगों को प्रभावित करता था. उसके बाद नीना ने एनएसडी ज्वाइन कर लिया.

हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है

उन्होंने बताया कि, फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए हम दोनों ने साथ ही स्ट्रगल भी किया. हम दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया था. उसके कुछ वक्त बाद हम दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए. अब सिर्फ अच्छी यादें ही बची हैं. जिस तरीके से नैन्सी ने अपने जीवन में चुनौतियों का सामना किया है उसके लिए मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं. खास जब वो प्रेग्नेंट थीं.

मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने की थी कोशिश-कौशिक

सतीश कौशिक ने कहा कि मैंने हमेशा इस बात को समर्थन किया है कि कैसे उस वक्त भी एक लड़की ने बिना शादी किए एक बच्ची को जन्म देने का फैसला किया था. सच्चा दोस्त होने के नाते मैं उनके साथ खड़ा हुआ और हिम्मत दी. आपने उनकी किताब में जो कुछ भी पढ़ा वो एक दोस्त का दूसरे दोस्त के लिए प्यार और सपोर्ट था. मैं बस ये चाहता था कि वो अकेला महसूस ना करें. क्योंकि दोस्त होते ही इसलिए हैं. जैसा कि किताब में लिखा, मैंने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. मैंने उनसे कहा था कि मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है. इसके बाद नैन्सी की आंखों में आंसू आ गए थे. उस दिन के बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई. मुझे खुशी है कि एक एक्टर के तौर पर वो अच्छा कर रही हैं. साथ ही वो एक बेहद अच्छे इंसान के साथ शादीशुदा भी हैं.

नीना ने किताब में लिखने से पहले मुझे सब बताया था

वहीं जब उनसे पूछा गया कि, क्या उन्हें नीना की किताब में अपने जिक्र होने की बात पहले से पता था. इस सवाल के जवाब में सतीश कौशिक ने कहा कि हां उसने मुझसे इस बारे में पूछा था. मैंने नैन्सी से कहा था कि लिख तू आराम से, नो प्रॉब्लम. मेरी पत्नी शशि भी नीना और मेरे बीच के इक्वेशन को अच्छे से जानती है. नीना हमारे घर आती रहती हैं. वो हमारी दोस्ती को समझती हैं और इसकी इज्जत करती हैं.

ये भी पढ़ें-

'सइयां जी' वीडियो सॉन्ग ने पार किए 400 M व्यूज, नुसरत भरुचा बोलीं- मेरे लिए काफी बड़ी बात

Sherni Movie: विद्या बालन बोलीं- आपको 'शेरनी' बनने के लिए दहाड़ने की जरूरत नहीं है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 464 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 464 करोड़ के हुई पार
15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget