एक्सप्लोरर

Sameer Sharma ने इस शो से टीवी इंडस्ट्री में किया था डेब्यू, एक नजर उनके एक्टिंग करियर पर

समीर का शव पंखे से लटका पाया गया है. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है.

मुंबई: कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं समीर शर्मा  का शव पंखे से लटका पाया गया है. कल शाम 8 बजे के करीब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. शव की हालत को देखते हुए ऐसा शक है कि दो दिन पहले उन्होंने खुदकुशी की थी. हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दिल्ली के रहने वाले समीर पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए थे. बेंगलुरु में ही उन्होंने एड एजेंसी में काम शुरू किया और फिर वह एक्टिंग की तरफ मुड़ गए. समीर ने ‘दिल क्या चाहता है’ शो से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें ‘कहानी घर-घर’ में काम मिला. समीर ने सफल टीवी सीरियल्स में काम किया जिनमें- लेफ्ट राइट लेफ्ट, वो रहने वाली महलों की, गीत हुई सबसे पराई, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, ये रिश्ते हैं प्यार के शामिल हैं. टीवी सीरियल ज्योति में उनके नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया गया था. समीर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और वह ‘हंसी तो फंसी’ और ‘इत्तेफाक’ फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा उन्होंने कई एड्स और मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए. आखिरी बार वह ‘ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आए’. शो में वो अक्षरा के भाई शौर्य महेश्वरी के रोल में थे. मलाड में रहते थे समीर समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित नेहा हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल पर रूम नंबर 102 बी विंग में अकेले रहते थे. वॉचमैन किसी काम से बी विंग में गया था. तब खिड़की से देखने पर शव पंखे से लटका हुआ पाया. वॉचमैन ने तुरंत इस बात की जानकारी मलाड पुलिस को दी. समीर ने आत्महत्या क्यों की, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है. शव को ऑटोप्सी लिए भेजा वहीं, मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जॉर्ज फर्नांडीज ने कहा,"एक्सीडेंटल डेथ का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है." मलाड पुलिस का मानना है कि समीर शर्मा ने दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था. ये खबर मुंबई पुलिस की ओर से सामने आई है. जानकारी मिली है कि समीर शर्मा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इस वजह से वह कुछ परेशान भी चल रहे थे. हालांकि बाद में ठीक हो गए थे और अपने काम-काज पर लौट गए थे. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: 'सास भी कभी बहु थी' के एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget