एक्सप्लोरर

'सास भी कभी बहु थी' के एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

'ये रिश्तें हैं प्यार के' जैसे सीरियल में काम कर चुके अभिनेता समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

मुंबई में एक और अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है. कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके अभिनेता समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला है. समीर 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं. कल शाम 8 बजे के करीब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. शव की हालत को देखते हुए ऐसा शक है कि दो दिन पहले उन्होंने खुदकुशी की थी. हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित नेहा हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल पर रूम नंबर 102 बी विंग में अकेले रहते थे. वॉचमैन किसी काम से बी विंग में गया था. तब खिड़की से देखने पर शव पंखे से लटका हुआ पाया. वॉचमैन ने तुरंत इस बात की जानकारी मलाड पुलिस को दी. समीर ने आत्महत्या क्यों की, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है.

शव को ऑटोप्सी लिए भेजा

वहीं, मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जॉर्ज फर्नांडीज ने कहा,"एक्सीडेंटल डेथ का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है." मलाड पुलिस का मानना है कि समीर शर्मा ने दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था. ये खबर मुंबई पुलिस की ओर से सामने आई है. जानकारी मिली है कि समीर शर्मा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इस वजह से वह कुछ परेशान भी चल रहे थे. हालांकि बाद में ठीक हो गए थे और अपने काम-काज पर लौट गए थे. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी श्रद्धांजलि

बता दें, समीर एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते थे. उन्होंने कई विज्ञापन भी किए थे. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड कई फिल्मों में भी काम किया था. फिल्म 'हंसी तो फंसी' में उनके को-स्टार रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा," बहुत ही बुरा और दुखद. समीर शर्मा आपकी आत्मा को शांति मिले".समीर ने इसके साथ ही डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में भी काम किया था.

यहां देखिए समीर शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

View this post on Instagram
 

A dream come true, to work with Mr. Imtiaz Ali :) Tamasha, releasing soon!!! Its a small role, but who am i to complain :) :)

A post shared by Samir Sharma (@samir5d) on

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस से संक्रमित हुए दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, अस्पताल में भर्ती सुशांत सिंह का शव लेने जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर को मिल रही हैं धमकियां, कहा- 'लोग कहते हैं तुमने गला दबाकर मारा'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, 'तू ही रे दिल' के सेट पर रोज करती हैं नामजप
प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, शूटिंग के बीच भी नहीं छोड़तीं नामजप
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता...' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget