एक्सप्लोरर

Akshay Kumar ने राम चरण को कहा 'अन्ना', North vs South करने वालों को फैंस ने कहा 'इनसे सीखो...

Ram Charan On Raksha Bandhan Trailer: हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद साउथ एक्टर राम चरण ने ट्वीट के जरिए ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Akshay Kumar Calls Ram Charan ‘anna’: पिछले दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी दो फिल्मों बच्चन पांडे और पृथ्वीराज को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. हालांकि, अक्षय ने अपनी हिम्मत नहीं हारी. एक बार फिर वह अपनी आगामी फिल्म रक्षाबंधन के साथ तैयार हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, जिसे लोगों की ओर से अच्छे रिस्पॉन्स मिले हैं. अब साउथ अभिनेता राम चरण ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है.

जी हां, आरआरआर फेम एक्टर राम चरण (Ram Charan) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘क्या ट्रेलर है अक्षय कुमार सर! एक भाई और बहन का खूबसूरत और पवित्र बंधन ट्रेलर में शानदार तरीके से कैद हुआ है’. उन्होंने फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय को जन्मदिन की बधाई भी दी. इसके कुछ ही घंटे बाद अक्षय कुमार ने अभिनेता रामचरण के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे साझा करते हुए जवाब दिया, ‘बहुत बहुत धन्यवाद राम चरण. हमारे बर्थडे ब्वॉय आनंद एल राय की तरह ही ‘रक्षाबंधन’ की कहानी भी शानदार है!' दोनों सुपरस्टार्स के बीच की बातचीत इस समय फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

रामचरण को अन्ना कहने पर फैंस हैरान
ट्वीट का जवाब देते हुए 54 साल के अक्षय ने 37 साल के राम चरण को ‘अन्ना’ कहा है. फैंस North vs South का जिक्र करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'फैंस पूरे दिन नॉर्थ वर्सेज साउथ करते हैं, जबकि एक्टर्स एक-दूसरे की प्रशंसा करते हैं. उनसे सीखो'. जानकारी के लिए बता दें कि, यह फिल्म चार बहनों की कहानी है, जिनकी जिम्मेदारी इनके एक भाई पर होती है. 

यह फिल्म इस साल अक्षय की तीसरी रिलीज होगी, जिसका क्लैश 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ होने वाला है. अब देखना होगा कि इस बार अक्षय की यह फिल्म लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Ishq Vishk फेम शहनाज ट्रेजरी हुईं इस गंभीर बीमारी की शिकार, नहीं पहचान पाती हैं चेहरे

Shahid Kapoor and Mira Rajput: इटली में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को नहीं मिला वेज वेखा खाना, होटल पर निकाली भड़ास

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget